newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mika Singh: पुलिस की कड़ी सुरक्षा में होगा सिंगर मीका सिंह का स्वयंवर, सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड के बाद बढ़ाई गई सिक्योरिटी

Mika Singh: सिंगर मूसेवाला की हत्या के बाद सिंगर को थ्री लेयर सिक्योरिटी दी गई है जिसमें हर आने-जाने चीज की बारीकी से जांच की जा रही है। एंट्री गेट से लेकर सेट पर आने-जाने वाले हर शख्स की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है। शूटिंग एरिया की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। पर्सनल गार्डों के अलावा और नए गार्डों को तैनात किया गया है।

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सियासत गरमा चुकी है। विपक्षी आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में खौफ का माहौल है। इसी बीच पंजाबी सिंगर मीका सिंह की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सिंगर को थ्री लेयर सिक्योरिटी दी गई है। आने-जाने वाली चीज की बारीकी से जांच की जा रही है। बता दें कि मीका सिंह इस वक्त जोधपुर के उम्मेद होटल में शूटिंग कर रहे हैं। जहां वो अपकमिंग शो मीका दी वोटी की शूटिंग चल रही है।


सिंगर को मिली सिक्योरिटी

सिंगर मूसेवाला की हत्या के बाद सिंगर को थ्री लेयर सिक्योरिटी दी गई है जिसमें हर आने-जाने चीज की बारीकी से जांच की जा रही है। एंट्री गेट से लेकर सेट पर आने-जाने वाले हर शख्स की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है। शूटिंग एरिया की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। पर्सनल गार्डों के अलावा और नए गार्डों को तैनात किया गया है। सिविल ड्रेस में भी जवानों को तैनात किया गया है। कहा जा रहा है कि शो की शूटिंग अभी 7 जून तक चलेगी। 7 जून तक के लिए अभी फिलहाल सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है।

9 जून से टेलीकास्ट होगा सीरियल

बता दें कि शो 9 जून से स्टार भारत पर टेलीकास्ट होगा। शो रात को 8 बजे से आया करेगा। शो में 12 लड़कियां ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया है। शो के फिनाले में 12 लड़कियों में से एक लड़की से मीका सिंह सगाई करेंगे और बाद में फिर शादी होगी। हालांकि शो के बाद लड़की से शादी करने का फैसला मीका सिंह का होगा। शो से जुड़े प्रोमो भी सामने आ रहे हैं जिसमें मीका खूबसूरत लड़कियों से घिरे नजर आ रहे हैं। मीका के स्वयंवर में खूबसूरत-खूबसूरत लड़कियों को देखा जा रहा है।  प्रोमो देखकर लगता है कि शो काफी मजेदार होने वाला है। फैंस अब शो के रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।