newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Singer Taz Passes Away: सिंगर तरसेम सिंह सैनी उर्फ ताज का निधन, 54 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Singer Taz Passes Away: तरसेम सिंह सैनी साल 1989 में आई एल्बम ‘हिट द डेक’ के बाद चर्चा में आए थे। इसके अलावा वो पॉप बैंड स्टीरियो नेशन के लीड भी सिंगर थे। 1996 में बनाया ये बैंड क्रॉस कल्चरल एशियन फ्यूजन था। तरसेम सिंह सैनी ने 90 के दशक में कई सुपरहिट गाने गए थे।

90 के दशक के सुपरस्टार सिंगर तरसेम सिंह सैनी उर्फ ताज का निधन हो गया है। 55 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि वो लिवर फेलियर की वजह से वह कोमा में चले गए थे। तरसेम सिंह सैनी साल 1989 में आई एल्बम ‘हिट द डेक’ के बाद चर्चा में आए थे। इसके अलावा वो पॉप बैंड स्टीरियो नेशन के लीड भी सिंगर थे। 1996 में बनाया ये बैंड क्रॉस कल्चरल एशियन फ्यूजन था। तरसेम सिंह सैनी ने 90 के दशक में कई सुपरहिट गाने गए थे। उनकी अभी तक की सबसे पॉपुलर एल्बम की बात करें तो ये साल 2000 में आई Slave II Fusion थी।

pop singer taz passes away..

ये हैं ताज के सुपरहिट गाने

कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी ताज ने म्यूजिक दिया था। उन्होंने फिल्म तुम बिन का गाना ‘दारू विच प्यार’ और फिल्म ‘कोई मिल गया’ का गाना ‘इट्स मैजिक’ और ‘रेस’ का गाना ‘मुझपे तो जादू’ गाए जो दर्शकों को काफी पसंद भी आए थे। ताज के निधन के बाद से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ढेरों फैंस और सेलेब्रिटीज उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। फिल्म प्रोड्यूसर गुरिंदर चड्ढा ने ताज के निधन पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट किया है। गुरिंदर चड्ढा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘ब्रिटिश एशियन म्यूजिक के दिग्गज के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया है। आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि पहली बार #HitTheDeck सुनने के बाद मेरे एक्साइटमेंट का लेवल क्या था।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


पैपराजी विरल भयानी ने भी पोस्ट करके ताज के निधन पर शोक प्रकट किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘स्टीरियो नेशन के ताज के निधन की खबर सुनकर बहुत अफसोस हुआ। ताज 1989 में आई एल्बम के बाद चर्चा में आए थे। ‘गल्ला गोरियां’, ‘नाचेंगे सारी रात’ और ‘प्यार हो गया’ उनकी कुछ सबसे कमाल की क्रिएशन में शुमार हैं। वह हर्निया से पीड़ित थे और उनकी सर्जरी कोविड के चलते काफी पोस्टपोन हो गई थी जिसने उनकी समस्या को और भी गंभीर बना दिया। वह कुछ वक्त के लिए कोमा में थे लेकिन वह इससे लड़ाई हार गए।’