newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बेहद सादगी से मनाया बेटे Vayu का जन्मदिन, नाती को आशीर्वाद देने बेटी के ससुराल पहुंचे अनिल कपूर

Sonam Kapoor: सोनम इन दिनों पति आनंद के साथ दिल्ली में हैं। हालांकि, एक्ट्रेस किसी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल कारणों से दिल्ली में है। ऐसे में एक्ट्रेस ने बेटे के जन्मदिन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनैसमेन आनंद आहूजा से शादी की थी। पिछले साल एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा। अब सोनम के लाडले वायु एक साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोनम ने पति आनंद के साथ बड़े ही सादगी भरे अंदाज में दिल्ली स्थित अपने ससुराल में बेटे वायु का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अनिल कपूर भी पत्नी सुनीता के साथ नाती को आशीर्वाद देने दिल्ली पहुंचे थे। सोनम इन दिनों पति आनंद के साथ दिल्ली में हैं। हालांकि, एक्ट्रेस किसी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल कारणों से दिल्ली में है। ऐसे में एक्ट्रेस ने बेटे के जन्मदिन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर वायु के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हमारा वायु कल 1 साल का हो गया। हमने पूजा की और फैमिली के साथ लंच किया।’ सोनम ने अपने पूरे परिवार की फोटो शेयर की है। जिसमें उनके ससुराल और मायके वाले दोनों नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस ने बेटे वायु के साथ भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने बेटे को दुलार रही हैं।

एक्ट्रेस ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पेरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता कपूर के अलावा आनंद के पेरेंट्स भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर अनिल कपूर हमेशा की तरह बेहद फिट और कूल नजर आ रहे हैं।

सोनम ने अपने पोस्ट में सजे-धजे घर की भी झलकियां दिखाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम के दिल्ली वाले घर (ससुराल) की कीमत 173 करोड़ रुपये है।