newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonu Nigam-Salman Khan rift: दुश्मनी के सुर आज भी ऊंचे! सोनू निगम को देख सलमान खान ने किया कुछ ऐसा कि हैरान रह गए यूजर्स

Sonu Nigam-Salman Khan rift: बर्थडे बैश में ऐसा बहुत कुछ देखने को मिला जो खुशी और हैरान कर देने वाला था। स्टेज पर सलमान खान, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के बीच बॉन्ड देखने के मिला, जबकि उसी स्टेज पर सलमान खान और सोनू निगम के बीच अब तक सब कुछ ठीक नहीं होने के संकेत भी मिले।

नई दिल्ली। फिल्म मेकर आनंद पंडित ने मुंबई में ग्रैंड अंदाज में अपना जन्मदिन देर रात सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन में पूरे बॉलीवुड को देखा गया, हालांकि कुछ मूमेंट ने सबका ध्यान आकर्षित कर दिया। बर्थडे बैश में ऐसा बहुत कुछ देखने को मिला जो खुशी और हैरान कर देने वाला था। स्टेज पर सलमान खान, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के बीच बॉन्ड देखने के मिला, जबकि उसी स्टेज पर सलमान खान और सोनू निगम के बीच अब तक सब कुछ ठीक नहीं होने के संकेत भी मिले। वो कैसे…हम आपको बताएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


सालों पुरानी है दोनों की जंग

सलमान खान और सोनू निगम के बीच की जंग काफी सालों पुरानी है लेकिन इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि दुश्मनी की आग अभी तक धधक रही है। ताजा में वीडियो में सलमान खान सोनू निगम को इग्नोर करते दिखे, हालांकि आखिर में खुद सोनू निगम ने आगे बढ़कर मुलाकात की। वीडियो में स्टेज पर सोनू समा बांध रहे हैं और सभी सलमान खान आते हैं और सोनू को छोड़कर अभिषेक बच्चन को गले लगाते हैं। इसी बीच सोनू खुद आगे बढ़कर सलमान से गले मिलते हैं..भाईजान भी सोनू को गले लगाते हैं लेकिन दोनों के बीच मे किसी तरह की बात बीच नहीं होता है।

यूजर्स ने कर लिया नोटिस

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी इस बार को नोटिस कर रहे हैं कि सलमान और सोनू की दुश्मनी अभी तक जारी है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- सलमान से ईर्ष्या करते हैं सोनू निगम, एक-दूसरे से करते हैं परहेज! एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या सलमान खान ने सोनू निगम को इग्नोर किया है। एक दूसरे ने लिखा- जिस तरह उन्होंने सोनू निगम को इग्नोर किया…और फिर सोनू का रिएक्शन देखने लायक है। एक अन्य ने लिखा- बहुत बोल रहा था सोनू निगम…अब सलमान भाई के सामने बोलकर दिखाए। बता दें कि सोनू निगम ने सलमान खान पर गाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।