newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रमजान में 25 हजार प्रवासी श्रमिकों की ऐसे मदद करेंगे सोनू सूद

एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर से अपनी दरियादिली दिखाई है। लॉकडाउन के दौरान वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आए हैं। रोजाना मुंबई करीब 45,000 लोगों को भोजन कराने के बाद अब सोनू सूद रमजान के दौरान प्रवासी श्रमिकों के साथ खड़े हैं।

नई दिल्ली। एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर से अपनी दरियादिली दिखाई है। लॉकडाउन के दौरान वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आए हैं। रोजाना मुंबई करीब 45,000 लोगों को भोजन कराने के बाद अब सोनू सूद रमजान के दौरान प्रवासी श्रमिकों के साथ खड़े हैं। सोनू सूद ने एक बार फिर से मदद के हाथ बढ़ाते हुए नेकी का काम किया है। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह अब 45,000 लोगों के साथ 25,000 प्रवासी श्रमिकों को भोजन प्रदान कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक्टर को जानकारी मिली की महाराष्ट्र के भिवाडी में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों हैं, जो परेशान हैं। सोनू को जैसे ही ये जानकरी हुई उन्होंने रमजान से पहले रोजा रखने वालों के लिए खाना बनाना और बांटने की व्यवस्था की।’

एक्टर ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में वासी श्रमिकों की सभी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। इस कठिन समय में हम में से हर किसी को एक- दूसरे के लिए खड़ा होना जरूरी है। ताकि पूरे दिन रोजे के बाद कोई भूखा न रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेता को 1.5 लाख भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

 

View this post on Instagram

 

Get Ready ?

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on

आपको बता दें कि हाल ही में सोनू सूद ने कोरोना के खिलाफ जंग में मैदान पर लड़ रहे हेल्थ वर्कर्स और डॉक्टर्स के लिए जूहू स्थित अपना होटल देने के लिए प्रस्ताव दिया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर दी थी। इस पोस्ट में सोनू ने लिखा था कि मैं उन हेल्थ वर्कर्स के लिए अपना जूहू स्थित होटल खोल रहा हूं जो दिन रात अस्पताल में मरीजों की सेवा कर रहे हैं।