नई दिल्ली। रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। रिलीज होने के साथ ही ये फिल्म बड़े पर्दे पर छा गई और साथ ही इस साल की हिट फिल्म बन गई है। अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अजय देवगन और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी का फैंस को काफी इंतजार था। लंबे समय से अटकी इस फिल्म ने दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही ये भी उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म तीसरे दिन 80 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
ये फिल्म सिनेमाघरों में लगभग 18 महीने बाद रिलीज हुई। पहले दिन इस फिल्म ने 26.29 करोड़ कमाए। दूसरे दिन 23.85 करोड़ कमाए। दो दिनों में इस फिल्म ने 50.14 करोड़ कमा लिए हैं।
फिल्म सूर्यवंशी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का पिछले साल से फैंस को इतंजार था। जो अब खत्म हो गया। यही कारण है कि इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
#Sooryavanshi crosses ₹ 50 cr… SUPER-STRONG HOLD on Day 2… Slight dip in night shows vis-à-vis Day 1… Expect a BIGGG SCORE on Day 3, should comfortably cross ₹ 75 cr, may even touch ₹ 80 cr [+/-], PHENOMENAL… Fri 26.29 cr, Sat 23.85 cr. Total: ₹ 50.14 cr. #India biz. pic.twitter.com/35eSgW3QUg
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 7, 2021
फिल्म ने पहले दिन ही रफ्तार पकड़ी थी। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो काफी हिट रहा। लोगों ने फिल्म देखी और उसकी जमकर तारीफ की। इसी का फायदा अब आने वाले दिनों में मिलने वाला है क्योंकि वीकेंड में फिल्म की कमाई की ज्यादा उम्मीद की जा रही है। ये फिल्म 100 प्रतिशत मसाला एंटरटेनर है। फिल्म में एक्शन और रोमांस का तड़का देखने को मिल रहा है।