newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

टार्जन फेम Joe Lara का प्लेन दुर्घटना में निधन, पत्नी समेत 5 अन्य लोगों की गई जान

90 का दशक में टार्जन के फैंस के लिए बुरी खबर है। टीवी सीरीज में टार्जन का मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर विलियम जोसेफ लारा (Joe Lara) का प्लेन दुर्घटना में निधन हो गया।

नई दिल्ली। टीवी सीरीज ‘टार्जन’ में मुख्य किरदार निभाने वाले जो लारा (Joe Lara) का प्लेन दुर्घटना में निधन हो गया है। वो 58 साल के थे। प्लेन में उनके साथ उनकी पत्नी ग्वेन लारा और अन्य पांच लोग सवार थे। इस दुर्घटना में सभी की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, जो के साथ 5 लोग और छोटे जेट में सफर कर रहे थे, लेकिन ये प्लेन क्रैश होकर अमेरिका के नाशविल (Nashville) के पास स्थ‍ित टेनेस (Tennesse) झील में जा गिरा।

पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे ये दुर्घटना हुई। फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इस घटना की पुष्टि की है। जांच मे जुटे अधिकारी ने बताया कि किसी के बचे होने की उम्मीद नहीं है। सभी की बॉडी की तलाश जारी है। झील के आस-पास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है।

tarzan joe lara

जो लारा की बात करें तो उन्होंने मॉडल‍िंग से अपने कर‍ियर की शुरुआत की और फिर उन्हें टार्जन में लीड रोल निभाने का मौका मिला। उनका जन्म 1962 में हुआ था। लारा ने 1989 में टीवी सीरीज ‘टार्जन इन मैनहैट्टन’ में टार्जन का किरदार निभाया।

इसके अलावा वो कई एक्शन फिल्मों में नजर आए इनमें ‘स्टील फ्रंटीयर’ और ‘अमेरिकन साइबर्ग: स्टील वॉरियर’ है। 2018 में उन्होंने ग्वेन से शादी की थी। उनके पहले रिलेशनशिप से एक बेटी नताशा हुईं।