newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT 2: सोमवार को सजेगी बिग बॉस फिनाले की शाम, जानिए जीतने वाले को मिलेगा क्या-क्या इनाम

Bigg Boss OTT 2: जिया शंकर के एविक्शन के बाद पूजा भट्ट, बेबिका, मनीषा, अभिषेक और एल्विश बिग बॉस के टॉप-5 कंटेस्टेंट्स हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं, इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 का ख़िताब अपने नाम करने वाले सदस्य को प्राइज में क्या खास मिलने वाला है!

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फाइनल बेहद करीब है। 14 अगस्त सोमवार के दिन बीबी ओटीटी 2 को अपना विनर मिल जाएगा। बिग बॉस ओटीटी का ये सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। कंटेस्टेंट्स ने भी लोगों को एंटरटेन करने में अपनी जी-जान लगा दी है। हालांकि, बिग बॉस ओटीटी 2 को अब अपना टॉप- 5 मिल चुका है। जिया शंकर के एविक्शन के बाद पूजा भट्ट, बेबिका, मनीषा, अभिषेक और एल्विश बिग बॉस के टॉप-5 कंटेस्टेंट्स हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं, इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 का ख़िताब अपने नाम करने वाले सदस्य को प्राइज में क्या खास मिलने वाला है!


सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने वाले विनर को मेकर्स की तरफ से 25 लाख रूपये का कैश प्राइज दिया जाएगा। इसके साथ ही शो के विनर को आजीवन ग्रोसरी फ्री में दिया जाएगा।

आपको बता दें की बिग बॉस की ट्रॉफी की रेस में एल्विश यादव सबसे आगे चल रहे हैं। तो वहीं मनीषा रानी को भी बाहर लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। अभिषेक मल्हान भी एल्विश और मनीषा को विनर की रेस में कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

बेबिका धुर्वे भी अच्छा कर रही हैं। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो पूजा भट्ट भी शो की विनर बन सकती हैं। हालांकि, अब शो का विनर कौन होगा ये तो 14 अगस्त को सलमान खान ही बताएंगे। लेकिन ये पांचो फाइनलिस्ट और इनके समर्थक शो जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।