newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

OTT Lock Upp: कंगना के विवादित शो में इन कंटेस्टेंट का नाम हुआ कंफर्म, यहां देखिए कैदियों की पूरी लिस्ट

OTT Lock Upp: निशा रावल भी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। अपने टीवी शो से ज्यादा निशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में रही थीं। उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस कंगना रनौत का नए रियलिटी शो लॉकअप आज यानी 27 जनवरी से ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला था लेकिन कोर्ट ने अभी रिलीज पर स्टे लगा दिया है। रियलिटी शो आज स्ट्रीम होगा या नहीं इसपर फैसला आना अभी बाकी है। शो अपने कंटेंट की वजह से विवादों में है। शो का फॉर्मेट बिलकुल अलग है। शो में 16 विवादित कंटेस्टेंट्स को रखा गया है जिनको 24 घंटों तक जेल में रहना होगा और शो को होस्ट कर रहीं कंगना जेलर बन उनपर अत्याचार करती दिखेंगी। फिलहाल शो के सारे कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ चुकी है।आप लिस्ट में देख सकते हैं कि विवादित शो में कौन-कौन नजर जाएगा।

मुनव्वर फारूकी

स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी शो में नजर आएंगे। मुनव्वर फारूकी पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। उन पर हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगाया था। मुनव्वर एक महीने से ज्यादा वक्त तक जेल में भी गुजार चुके हैं।

करणवीर बोहरा

करणवीर बोहरा टीवी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया का जाना-माना चेहरा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके परिवार को काफी पसंद करते हैं।

सारा खान

बिदाई से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली सारा खान बिग बॉस 4 में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस में ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचाई थी।

निशा रावल

निशा रावल भी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। अपने टीवी शो से ज्यादा निशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में रही थीं। उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे।

बबीता फोगाट

पहलवान बबीता फोगाट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उनके जीवन पर आमिर खान फिल्म दंगल तक बना चुके हैं।

सायशा शिंदेृ

अपना लिंग परिवर्तन कराकर स्वप्निल से सायशा शिंदेृ बने फैशन डिजाइनर भी शो में नजर आएंगे।

तहसीन पूनावाला

बिग बॉस 13 में नजर आए राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला भी लॉकअप में नजर आएंगे।

पायल रोहतगी

सोशल मीडिया पर विवादित बयानों के लिए जानी-जाने वाली पायल रोहतगी भी शो में नजर आएंगे। पायल अपने बयानों की वजह से जेल भी जा चुकी हैं।इसके अलावा शो में स्वामी चक्रपाणी, करण मेहरा भी नजर आ सकते हैं। हालांकि अब तक दोनों के नामों की पुष्टि नहीं हुई है।