नई दिल्ली। कहते है बॉलीवुड में खान का सिक्का बोलता है,आज देख भी लिया है। शाहरुख खान की फिल्म पठान इतने विवादों में घिरे रहने के बावजूद आज रिलीज हुई, और इस फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई। इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है। शाहरुख ने फिल्म में 4 साल बाद वापसी की और उनकी फिल्म में भाईजान भी नजर आए। सलमान खान और शाहरुख खान को साथ देखकर दर्शक काफी खुश हुए। वहीं सलमान खान की बात करें तो सलमान अपने फैंस के लिए दो सरप्राइज लाए है। जहां एक तरफ पठान में उनका कैमियो हैं वहीं दूसरी तरफ एक्टर की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर भी आज ही आउट हुआ है।
Biggest Megastar of indian Cinema #SalmanKhan is back with a Bang.
Crowd Going Berserk, Yeh toh Bas Start hai. #KisiKaBhaiKisiKiJaan aa Rahe Eid pe Eidi Dene!! ✨?#KBKJTeaserInTheatres pic.twitter.com/pcSy1neOe6
— BALLU LEGEND..!!✨ (@LegendIsBallu) January 25, 2023
‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर हुआ आउट
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर आउट हो चुका है जिसे फैंस का काफी प्यार भी मिल रहा है। यह टीजर आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म का टीजर 1 मिनट 40 सेकंड का है। टीजर की शुरुआत में ही सलमान खान का एक्शन नजर आता है। इसके बाद पूजा हेगड़े जो सलमान से पूछती है कि तुम्हारा नाम क्या है। जिसके बाद सलमान कहते है किसी का भाई किसी की जान। वहीं सलमान खान को साउथ इंडियन अवतार में भी दिखाया गया इनके साथ फिल्म में पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल और पलक तिवारी भी नजर आ रही है।
After watching #KisiKaBhaiKisiKiJaanTeaser I’m now even more sure that its going to be a huge Blockbuster!! #SalmanKhan will destroy the Boxoffice?? Bawaal ?pic.twitter.com/hJk3Mzj1R2
— Nᴀᴠ Kᴀɴᴅᴏʟᴀ (@SalmaniacNav) January 25, 2023
ईद 2023 को हो सकती है रिलीज
किसी का भाई किसी की जान फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही फिल्म के शीर्षक और कलाकारों को लेकर काफी अटकलों की खबरे आ रही थी। खबरों के मुताबिक, इसे पहले कभी ईद कभी दिवाली नाम दिया गया था और फिर बाद में भाईजान का नाम दिया गया। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म में वेंकटेश भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म के रिलीज की बात करें तो इस साल ईद 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
#KisiKaBhaiKisiKiJaan Teaser ab dekho bade parde par on 25th Jan…@VenkyMama @hegdepooja @IamJagguBhai @bhumikachawlat @boxervijender #AbhimanyuSingh @TheRaghav_Juyal @siddnigam_off @jassiegill @ishehnaaz_gill @palaktiwarii #VinaliBhatnagar @farhad_samji @ShamiraahN pic.twitter.com/pbVSce3xYH
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 23, 2023
Biggest Megastar of indian Cinema #SalmanKhan is back with a Bang.
Crowd Going Berserk, Yeh toh Bas Start hai. #KisiKaBhaiKisiKiJaan aa Rahe Eid pe Eidi Dene!! ✨?#KBKJTeaserInTheatres pic.twitter.com/pcSy1neOe6
— BALLU LEGEND..!!✨ (@LegendIsBallu) January 25, 2023
Farhad samji, Tv actors & skf ke sath movie se aisa Teaser aayega ?
Expectations se bahot better hKBKJTeaserInTheatres#KisiKaBhaiKisiKiJaanTeaser #KisiKaBhaiKisiKiJaan#Tiger3#SalmanKhan
Mass scene ? pic.twitter.com/KSD6jLaoob
— SANDIP (@salmani16945951) January 25, 2023
Zabardast,unexpected surprise for us??
What a mind blowing teaser yr can’t wait for #Eid to watch it on big screen.#SalmanKhan look chemistry,action everything is soo perfect.Eid belongs to SK again this is going to be huge Blockbuster Insha Allah♥️#KisiKaBhaiKisiKiJaanTeaser pic.twitter.com/m5zfE6rgGi— ?????? (@salvi_ak) January 25, 2023