newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Navratri Bhojpuri Song 2022: नवरात्रि में माता की भक्ति को दोगुना कर देंगे ये भोजपुरी गीत, रिलीज हो रहे एक से बढ़कर एक गाने

Navratri Bhojpuri Song 2022: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का भी नया गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम है  ‘सुना राजा उड़हुल ताजा। इस गाने में भी माता रानी के परोकारों का जिक्र किया गया है।

नई दिल्ली। 2 अप्रैल से नवरात्रि शुरू हो चुकी है। इन दिनों हर कोई माता रानी की आराधना में लीन होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी की भक्ति में लीन होने के लिए लोग भजन कीर्तन करते हैं और अपने मन को भक्तिमय करते हैं। नवरात्रों में भोजपुरी गीत का अलग ही क्रेज होता है। इन दिनों भोजपुरी गीतों को बड़ी ही श्रद्धा से सुना जाता है। अब नवरात्रि में भक्तों की श्रद्धा को दोगुना करने के लिए भोजपुरी के कई भक्तिमय गाने रिलीज हो रहे हैं जिन्हे सुनकर आपकी भक्ति और ज्यादा बढ़ जाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपके फेवरेट भोजपुरी स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ और प्रमोद प्रेमी के कौन-कौन से भक्ति वाले गाने रिलीज किए हैं।

दिनेश लाल यादव का नया गाना रिलीज

दिनेश लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। जो भोजपुरी फिल्मी गानों से लेकर देवी मां के भक्तिमय गानों के लिए जाने जाते हैं। 3 अप्रैल 2022 को दिनेश लाल यादव का नया नवरात्रि गीत रिलीज हुआ है जिसका नाम है ‘अब छोड़ा माई आसनवा ना’। गाना रिलीज होते ही छा गया है। हर कोई इस गाने को सुनकर मईया की भक्ति में खो गया है। दिनेश लाल के अलावा भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना भी रिलीज हुआ है। पवन सिंह का गाना काली मईया 4 अप्रैल को रिलीज हुआ है जिसमें पवन सिंह का अलग ही अवतार नजर आया है। गाना रिलीज होते हुए वायरल हो चुका है।

खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का भी नया गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम है  ‘सुना राजा उड़हुल ताजा। इस गाने में भी माता रानी के परोकारों का जिक्र किया गया है। खास बात ये है कि इस गाने में खेसारी लाल यादव के अलावा रानी चटर्जी भी नजर आ रही हैं। माता रानी का ये गाना बेहद प्यारा है। इसे सुनकर आप भी माता रानी की भक्ति में लीन हो जाएंगे।