नई दिल्ली। सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर ”टाइगर 3” को दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया। इस फिल्म को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की मचअवेटेड फिल्मों में भी गिना जा रहा था और जैसे कि इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। उसी तरह अपनी उम्मीदों पर खड़े उतरते हुए टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धागा खोल दिया है। फिल्म ने महज 6 दिनों में ही भारत में 200 तक की तगड़ी कमाई कर डाली है जो कि बेशक ही रिकॉर्ड ब्रेकिंग है। वहीं केवल 6 दिनों में दुनियाभर में टाइगर 3 की कमाई का ये आंकड़ा 300 करोड़ के पार पहुंच गया है।
View this post on Instagram
वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ के पार
सलमान खान की फिल्म ”टाइगर 3” ने अपनी रिलीजिंग के छठे दिन यानी वीकेंड से पहले शुक्रवार को 13 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद भारत में फिल्म की कुल बॉक्स की कमाई 200.65 करोड़ हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 5 दिनों में 297 करोड़ हो गई थी जो छठे दिन 300 करोड़ के पार हो जाएगी।
#Tiger3 holds strongly on Day 5, with collections similar to #BhaiDooj holiday, on a working Thu… Sun 43 cr, Mon 58 cr, Tue 43.50 cr, Wed 20.50 cr, Thu 18 cr. Total: ₹ 183 cr. #India biz. #Hindi version. #Boxoffice
The mass pockets continue to dominate, contributing a large… pic.twitter.com/FTjA19s1qF
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 17, 2023
पहले हफ्ते में सलमान खान की इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने 44.5 करोड़ की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन ये आंकड़ा 59.25 करोड़ तक पहुंचा था। तीसरे दिन इस फिल्म की 44 करोड़ की कमाई हुई थी। चौथे दिन फिल्म ने 21.1 करोड़, पांचवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18.5 करोड़ और अब छठे दिन इस फिल्म ने 13 करोड़ की कमाई की। जिसके साथ भारत में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 200 करोड़ तक पहुंच गया।
सलमान के करियर की बनेगी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर!
कमाई के मामले में सलमान खान की टाइगर 3 जिस हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। अगर फिल्म कमाई के मामले में इसी तरह आगे बढ़ती रही तो तो बेशक ये सलमान और कटरीना के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। बता दें कि सलमान और कटरीना की फिल्म टाइगर 3 को लोग त्योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिनेमाघरों में जश्न का माहौल है।
#12thFail is a HIT… Biz at a glance…
⭐️ Week 1: ₹ 13 cr
⭐️ Week 2: ₹ 14.11 cr
⭐️ Week 3: ₹ 8.54 cr
⭐️ Total: ₹ 35.65 cr#India biz. #Boxoffice pic.twitter.com/mLlaQGg7E4— taran adarsh (@taran_adarsh) November 17, 2023
टाइगर 3 की दहाड़ के आगे टिकी 12वीं फेल
टाइगर 3 के अलावा बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की फिल्म ”12वीं फेल” रिलीज हुई थी जो अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। इस फिल्म को भी लोगों का भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि कमाई के मामले में ये फिल्म कंगना रनौत की ”तेजस” से काफी आगे निकल चुकी है। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने कुल आठ करोड़ 65 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं, 22वें दिन फिल्म का कलेक्शन 95 लाख रहा है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 36.85 करोड़ पहुंच गई है। माना जा रहा है कि यह जल्द ही 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म में विक्रांत मैसी के एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है।