newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#BirthAnniversaryPrithvirajKapoor: हिंदी सिनेमा का “ग्रैंड फादर” कहे जाने वाले पृथ्वीराज कपूर की बर्थ एनिवर्सरी आज, मूक फिल्मों से हुई करियर की शुरुआत

#BirthAnniversaryPrithvirajKapoor:इन्हीं पृथ्वीराज चौहान की आज बर्थ एनिवर्सरी हैं। इनका जन्म 3 नवंबर 1906 को हुआ था। इनका जन्म समुद्री, जो कि अब पाकिस्तान में हैं। पृथ्वीराज कपूर को हिंदी सिनेमा का ”ग्रैंड फादर” कहा जाता हैं। आइए जानते हैं इनके जन्मदिन पर इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

नई दिल्ली। पृथ्वीराज चौहान हिंदी सिनेमा जगत का एक ऐसा नाम जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पृथ्वीराज फिल्मी दुनिया के एक ऐसे कलाकार थे जिनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना हैं। एक्टर ने मूक फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी, और मूक फिल्मों से रंगीन फिल्मों में अपना सफर तय किया। इन्हीं पृथ्वीराज चौहान की आज बर्थ एनिवर्सरी हैं। इनका जन्म 3 नवंबर 1906 को हुआ था। इनका जन्म समुद्री, जो कि अब पाकिस्तान में हैं। पृथ्वीराज कपूर को हिंदी सिनेमा का ”ग्रैंड फादर” कहा जाता हैं। आइए जानते हैं इनके जन्मदिन पर इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

पृथ्वीराज का परिवार

पृथ्वीराज की बात करें तो इन्होंने साल 1923 में रामसरनी मेहरा से शादी की। जिसके बाद इनके तीन बच्चे हुए जो कि राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर हैं। ये तीनों भाई ने भी हिंदी जगत में अपनी खूब पहचान बनाई। इनके ग्रैंड चाइल्ड रणधीर कपूर और ऋषी कपूर हैं, इन्होंने भी बॉलीवुड में अपनी अहम भूमिका निभाई हैं। इनके ग्रेट ग्रैंड चाइल्ड करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर जो आज के समय के सुपरस्टार हैं।

एक्टर का वर्कफ्रंट

भारतीय सिनेमा के युगपुरुष पृथ्वीराज कपूर की आज जन्मतिथी हैं और पृथ्वीराज कपूर ने एक्टिंग की शुरुआत पेशावर के एक थिएटर ग्रुप से की थी। साल 1928 में वो मुम्बई में आ गए और मुंबई आकर पृथ्वीराज कपूर ने इम्पीरियल थिएटर ज्वाइन किया। साल 1931 में फिल्म ”आलमआरा” में इन्होंने जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का रोल अदा किया था। इसमें यह विद्यापति के रोल में दिखाई दिए थे। इससे पहले पृथ्वीराज ने 9 मूक फिल्मों में काम किया था। आलमआरा इनकी पहली बोलती फिल्म थी। साल 1969 में इन्हें पद्मभूषण मिला था।