newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Varun Dhawan: कानपुर की गलियों में वरुण धवन का ‘बवाल’, ब्लू शर्ट पहने बुलेट दौड़ाते दिखे एक्टर

Varun Dhawan: क्या होगा अगर अचानक बुलेट पर सवार हैंडसम वरुण धवन आपके आमने आ जाएं। ऐसा हुआ है कानपुर में जहां वरुण धवन को बुलेट बाबू बने देखा गया। वरुण को अचानक देखकर सड़क पर खड़े सभी लोग हैरान और खुश हो गए।

नई दिल्ली।बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की दीवानगी का क्रेज लगातार बरकरार है। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस खासकर फीमेल फैंस पागल हो जाती हैं लेकिन क्या होगा अगर अचानक बुलेट पर सवार हैंडसम वरुण धवन आपके आमने आ जाएं। ऐसा हुआ है कानपुर में जहां वरुण धवन को बुलेट बाबू बने देखा गया। वरुण को अचानक देखकर सड़क पर खड़े सभी लोग हैरान और खुश हो गए। कानपुर की गलियों में ये खबर आग की तरह फैल गई और हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा। सभी लोग हैरान थे कि वरुण अकेले बुलेट पर क्या करने निकले हैं।

कानपुर में बुलेट पर सवाल दिखे वरुण धवन

दरअसल वरुण धवन इस वक्त कानपुर में हैं और वो वहां अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल की शूटिंग कर रहे हैं। कानपुर की गलियों में शूटिंग का सेट तैयार किया जा रहा था लेकिन इस बात की खबर किसी को नहीं थी। जैसे ही सुबह के आठ बजे दुकानें खुलने लगी तभी बुलेट पर सवार होकर वरुण धवन ब्लू शर्ट पहने नजर आए।एक्टर का लुक काफी धांसू था जिसमें वो बिल्कुल कानपुर के लोकल बॉय लग रहे थे। बता दें कि फिल्म की शूटिंग लखनऊ में होनी थी लेकिन परमिशन नहीं मिलने की वजह से कानपुर में लखनऊ जैसा सेटअप तैयार किया गया।

फैंस के साथ वरुण धवन ने की मस्ती

इसी दौरान वरुण धवन की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब दिखे। एक्टर ने भी अपने फैंस से मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ दिया। फिल्म बवाल की शूटिंग कानपुर में 1 हफ्ते तक चलने वाली हैं। गौरतलब है कि वरुण धवन मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। उन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्टर ने मैं तेरा हीरो,स्ट्रीट डांसर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां जैसी तमाम हिट फिल्में भी दी हैं। हालांकि कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित रहीं।