newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Honey Singh Divorce: मशहूर सिंगर हनी सिंह और पत्नी शालिनी का हुआ तलाक, अदालत ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी के तलाक को अदालत ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि हनी सिंह अपने तलाक को लेकर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए थे। दोनों 20 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2011 में दिल्ली स्थित एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों …

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी के तलाक को अदालत ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि हनी सिंह अपने तलाक को लेकर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए थे। दोनों 20 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2011 में दिल्ली स्थित एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने गुपचुप शादी रचाई थी, जिसकी किसी को भी कोई खबर नहीं लगी थी। यही नहीं, शादी के तीन साल बाद हनी ने सिंह एक शो में अपने शादीशुदा होने का खुलासा किया था, जिससे वाकिफ होने के बाद सभी हैरत में पड़ गए थे।

कैसे हुआ दोनों के बीच अलगाव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सबकुछ ठीक ही चल रहा था, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच अनबन बढ़ गई। इतना ही नहीं, शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया था। दरअसल, शालिनी ने कहा था कि शादी के 10 सालों तक तो सबकुछ ठीक ही रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन बढ़ गई। इतना ही नहीं, शालिनी ने अपने पति हनी सिंह पर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध होने के भी आरोप लगाए थे। वहीं, शालिनी ने हनी सिंह पर जानवरों की तरह बर्ताव किए जाने का आरोप लगाया था।

सभी आरोपों को हनी ने किया था खारिज

उधर, हनी सिंह ने पत्नी शालिनी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सोशल मीडिया पर नोट साझा कर झूठा बताया था। अपने सोशल मीडिया नोट में हनी सिंह ने यहां तक कहा था कि उनकी छवि को धूमिल करने के मकसद से ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनमें बिल्कुल भी सत्यता नहीं है। वहीं, इन आरोपों के बाद शालिनी ने हनी सिंह से तलाक लेने की अर्जी कोर्ट में दाखिल कर दी थी, जिस पर आज अदालत की ओर से मंजूरी दे दी गई। वहीं, अदालत की ओर से तलाक को मिली मंजूरी के बाद प्रतिवादी पक्ष की ओर से सभी आरोप वापस ले लिए गए। बता दें कि गत वर्ष सितंबर माह में हनी ने शालिनी को 1 करोड़ रुपए का डिमांड ड्रॉफ्ट भी सौंपा था।

कौन हैं हनी सिंह

हनी सिंह का पूरा नाम हिरदेश सिंह है, लेकिन इंडस्ट्री में लोग उन्हें यो-यो हनी सिंह के नाम से जानते हैं। अपने इस नाम का जिक्र वो खुद के गानों में भी करते हैं। हनी सिंह का जन्म 13 अगस्त 1983 को दिल्ली के कर्मपुरा इलाके में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। बताया जाता है कि उनके पिता पाकिस्तान के सिख शरणार्थी थे, जो कि बाद में दिल्ली आकर बस गए थे। हनी की बहन का नाम स्नेहा सिंह है, मगर पिछले कई वर्षों तक वो इंडस्ट्री से दूर रहे। वो अपनी दूरी की वजह अपने स्वास्थ्य कारणों को बताते हैं, लेकिन अब लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने कमबैक करने का मन बना लिया है। अपने इस नए अवतरण को हनी सिंह ने 3.0 नाम दिया है। एके इंटरव्यू में हनी ने बताया था कि संगीत में उनकी रुचि बचपन से ही थी। वो स्कूल में तबला बजाते थे। वहीं, 1999 में उन्होंने हिपहॉप सुनना शुरू कर दिया। उन्होंने एआर रहमान को भी खूब सुना। 2003 में उन्होंने अंडरग्राउंड रैपर्स के लिए बीट बनाई थी। वहीं, हनी को 2005 में पहली बार अशोक मस्ती के साथ गाना कंपोज़ करने का मौक़ा मिला था।

‘ड्रग एक्डिक्ट’ के आरोपों को हनी ने किया खारिज

उधर, एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपने ऊपर लगे ड्रग एक्डिक्ट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब मैंने डोप शोप गाना गाया था, तो पंजाब में कुछ लोगों ने मेरे पुतले फूंके थे। यहां तक कुछ लोगों ने मेरे ऊपर ड्रग्स एक्डिक्ट होने के भी आरोप लगाए थे। लेकिन, इन आरोपों में कोई दम नहीं था। अगर इन आरोपों में दम होता तो आज मैं यहां नहीं होता। वहीं, अदालत की ओर से तलाक को मिली मंजूरी के बाद प्रतिवादी पक्ष की ओर से सभी आरोप वापस ले लिए गए। बता दें कि गत वर्ष सितंबर माह में हनी ने शालिमी को 1 करोड़ रुपए का डिमांड ड्रॉफ्ट भी सौंपा था।