newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arun Bali Passes Away: नहीं रहे दिग्गज एक्टर अरुण बाली, इस बीमारी की वजह से गई जान

Arun Bali Passes Away: एक्टर ने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक से की थी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड और टीवी में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर अरुण बाली का निधन हो गया है। एक्टर ने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक से की थी। उन्होंने फूल और अंगारे, पानीपत, खलनायक,राजू बन गया जेंटलमैन,थ्री इडियट्स जैसी तमाम हिट फिल्म में काम किया था। खबर सामने आने के बाद से फैंस के बीच दुख की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई नम आंखों से अरुण बाली को अंतिम विदाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर अरुण बाली ट्रेंड करने लगा है।

79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरुण का निधन मुंबई में हुआ। उन्होंने  79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि एक्टर एक रेयर बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें न्यूरोमस्कुलर नामक बीमारी थी जिसे मायस्थेनिया ग्रेविज़ भी कहा जाता है। इस बीमारी में मांसपेशियां बेहद कमजोर हो जाती हैं। फिल्मों में तो अरुण की अदाकारी सबने देखी है लेकिन उन्होंने टीवी के भी कई पॉपुलर सीरियल में भी काम किया था। उन्होंने पॉपुलर टीवी सीरियल ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’, कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन, चाणक्य, मर्यादा और आरोहण  में काम किया था।

आज हुई एक्टर की फिल्म रिलीज

इस साल की शुरुआत में जनवरी में वो काफी बीमार हुए थे और उन्हें न्यूरोमस्कुलर नामक बीमारी का पता चला था। जिसके बाद कई दिनों तक  मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में उनका इलाज चला था। बता दें कि एक्टर की फिल्म गुड बॉय आज रिलीज हुई है जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ काम किया है। इसके अलावा वो 2 महीने पहले रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी देखा गया था। उन्होंने पर्दे पर ज्यादा दादादी की भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।