newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

NMACC Day 2: वीडियो, आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना ने किया Naatu-Naatu डांस, इन सितारों ने भी बिखेरे जलवे

NMACC Day 2: ऑस्कर इवेंट के बाद भारत में आईपीएल 2023 की धूम रही और अब उसके बाद जिस इवेंट ने धूम मचाया है वो है अनिल नीतू अम्बानी का कल्चर इवेंट 2023 | NMACC GALA एक ऐसा इवेंट मुंबई में हुआ जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के सितारों तक ने हिस्सा लिया और देश के लोगों का मनोरंजन किया।

नई दिल्ली। आरआरआर का गाना नाटू-नातू का जश्न अब तक सिर पर चढ़ा हुआ है और उतर ही नहीं रहा है। नाटू-नाटू गाने ने अपने नाम ऐसी उपलब्धि दर्ज की है करीब कई महीनों तक इसकी धुन सभी के सिर पर चढ़कर सभी को नचाती रहेगी। नाटू-नाटू सॉन्ग ने जब से अकादमी अवार्ड में अपना नाम बनाया है तब से हर कोई इसकी धुन पर थिड़कता दिख रहा है। हाल ही में क्रिकेटर स्टार विराट कोहली भी नाटू-नाटू गाने पर डांस करते दिखे थे। और अब आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना ने इस गाने पर अपना जलवा बिखेरा है। हाल ही में हमने आईपीएल 2023 के उदघाटन पर भी रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया का नाटू-नाटू डांस देखा था और अब एक बार फिर से इसी गाने पर ब्रह्मास्त्र एक्टर आलिया भट्ट और पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना ने रोमांचक प्रदर्शन किया है।

ऑस्कर इवेंट के बाद भारत में आईपीएल 2023 की धूम रही और अब उसके बाद जिस इवेंट ने धूम मचाया है वो है अनिल नीतू अम्बानी का कल्चर इवेंट 2023 | NMACC GALA एक ऐसा इवेंट मुंबई में हुआ जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के सितारों तक ने हिस्सा लिया और देश के लोगों का मनोरंजन किया। इस इवेंट में सबसे पहले सलमान खान चर्चा में बने रहे जिनकी शाहरुख खान के परिवार के साथ फोटो खूब वायरल हुई। इसके अलावा शाहरुख खान का “झूमे जो पठान” सॉन्ग पर डांस भी इस समय खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं इस इवेंट में आलिया भट्ट भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने इंडिया ब्यूटी रश्मिका मंदाना के साथ फास्ट पेस में नाटू-नाटू गाने पर डांस किया। उनके इस डांस को तमाम माध्यमों से शेयर किया जा रहा है। इस गाने पर डांस करने के लिए सबसे पहले आलिया ने अपने सैंडल उतारी और फिर राजू बनकर जमकर डांस किया। रश्मिका और आलिया का डांस देखकर हूटिंग, सीटियां और तालियां की गड़गड़ाहट सुनने को मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें तमाम सितारों ने इस दौरान ठुमके लगाए और देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं रहीं। हमने जहां रणवीर सिंह वरुण धवन और शाहरुख खान को झूमे जो पठान पर एक साथ देखा वहीं रणवीर सिंह ने प्रियंका चोपड़ा के साथ भंगड़ा डाल कर सबका दिल जीत लिया। इस इवेंट में कई सितारों ने हिस्सा लिया है। रजनीकांत, से लेकर ऋतिक रोशन, सबा अजाद और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सुहाना खान इस इवेंट में तमाम बड़ी हस्तियों के साथ मौजूद रहे वहीं जवान एक्टर ने झूमे जो पठान पर झूमकर सबका दिल जीत लिया।