newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranveer Singh: “वो मुझे पसंद है लेकिन…” जब रणवीर सिंह से डेटिंग की खबरों पर अनुष्का ने तोड़ी थी चुप्पी, बताई थी पीछे की वजह

Ranveer Singh: आज एक्टर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत  बैंड बाजा बारात से की थी, जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। इसी के साथ दोनों की डेटिंग की खबरें भी छाने लगी थी लेकिन एक इंटरव्यू में अनुष्का ने साफ कर दिया था कि वो कभी भी रणवीर सिंह को डेट कर ही नहीं सकती।

नई दिल्ली। बी टाउन के उर्जावान एक्टर रणवीर सिंह की एक्टिंग का कोई जवाब नहीं हैं। आज एक्टर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत  बैंड बाजा बारात से की थी, जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। इसी के साथ दोनों की डेटिंग की खबरें भी छाने लगी थी लेकिन एक इंटरव्यू में अनुष्का ने साफ कर दिया था कि वो कभी भी रणवीर सिंह को डेट कर ही नहीं सकती। तो चलिए रणवीर सिंह के बर्थडे पर जानते हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा।

ranveer

रणवीर पसंद हैं मुझे..लेकिन- अनुष्का

बैंड बाजा बारात के अलावा अनुष्का और रणवीर को साथ में लेडीज वर्सेस रिकी बहल और दिल धड़कने में भी काम किया है।सिमी गरेवाल के शो में डेटिंग की खबरों पर कहा कि हम कभी भी एक -दूसरे को डेट कर ही नहीं सकते हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हमारा रिश्ता बहुत अस्थिर रहा है..हम ऐसे हैं कि अब एक-दूसरे को मार सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

मैं बहुत सीरियस इंसान हूं और उसका गला भी काट सकती हूं, और वो भी मेरा गला काट सकता है, हमारा रिश्ता कुछ ऐसा है।अनुष्का ने आगे कहा कि हम दोनों ही जीवन को बहुत अलग तरीके से देखते हैं। मैं बहुत प्रेक्टिल इंसान हूं और वो बिल्कुल भी प्रेक्टिकल नहीं है। मैं उसे पसंद करती हूं, वो अट्रैक्टिव भी है, लेकिन मेरी नजरों में नहीं। मैं बहुत भावुक इंसान हूं, मुझे संभालने के लिए एक इंसान की जरूरत होती, वहीं रणवीर भी बहुत भावुक इंसान है।

शादी को लेकर कही थी बड़ी बात

शादी को लेकर बात करते हुए अनुष्का ने कहा कि शादी उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। शादी मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं बच्चे पैदा करना चाहती हूं, शायद मैं शादी के बाद काम पर जाना भी न पसंद करूं। गौरतलब है कि एक समय पर रणवीर सिंह और अनुष्का की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा था लेकिन दोनों ने ही इस बात से इनकार किया था।