newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shamshera Big Mistake: 150 करोड़ की शमशेरा OTT पर रिलीज हुई तो लोगों ने सिर पीट लिया, मेकर्स ने ऐसी कर दी बड़ी मिस्टेक और फिर दर्शकों ने किया ये हाल

Shamshera Big Mistake: 150 करोड़ की शमशेरा OTT पर रिलीज हुई तो लोगों ने सिर पीट लिया, मेकर्स ने ऐसी कर दी बड़ी मिस्टेक और फिर दर्शकों ने किया ये हाल शमशेरा फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद दर्शकों ने और जोरों से मेकर्स के मजे लेने शुरू कर दिए हैं। यहां हम इसी से जुड़ी कहानी बताने का प्रयास करेंगे।

नई दिल्ली। आज से कुछ समय पहले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म आई जिसका नाम है शमशेरा (Shamshera)। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उमीदें थी लेकिन फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही सारी ही उम्मीदों पर पानी फिर गया। 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को ऐसा निराश किया जैसा सोचा भी न था। इस फिल्म को लेकर प्रमोशन बहुत हुए। फिल्म की काफी तारीफ हुई। फिल्म को बड़े बजट के साथ बनाया गया। लेकिन फिर भी फिल्म ने इतनी सारी गलतियां करी गयीं कि फिल्म अपने पैरों पर खड़ा होकर अच्छा बिजनेस नहीं कर पायी। फिल्म की कहानी को तो दर्शकों ने नापसंद किया ही था इसके अलावा अब शमशेरा फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद दर्शकों ने और जोरों से मेकर्स के मजे लेने शुरू कर दिए हैं। यहां हम इसी से जुड़ी कहानी बताने का प्रयास करेंगे।


रणबीर कपूर बॉलीवुड में एक बड़े स्टार की भूमिका रखते हैं। ऐसे में उनकी फिल्म का इतना बुरी तरह से फ्लॉप होना रणबीर के लिए दुःख की बात है। शमशेरा फिल्म में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अहम भूमिका निभा रहे थे। संजय दत्त और रणबीर कपूर के बीच फिल्म में फाइटिंग सीन भी दिखने को मिले थे। फिल्म के अंत में रणबीर कपूर , संजय दत्त से युद्ध कर रहे थे। इसी सीन में वाणी कपूर भी एक हाथ में बच्चा लिए दूसरे हाथ में तलवार लिए लड़ रही थीं। अब यहीं पर कड़ी फंस गयी और दर्शकों ने ऐसी बात ढूंढ निकाली जिसके बाद मेकर्स की फजीहत हो रही है।


आपको बता दें वाणी कपूर जिस बच्चे को लेकर शूट कर रही हैं वो उस सीन में साफ़ देखा जा सकता है कि वो कोई बच्चा नहीं है। बल्कि एक कपड़े को लपेटकर उसे ऐसे बनाया गया है जैसे मालूम पड़े कि ये कोई बच्चा है। मेकर्स को लगा की भारतीय दर्शक इस कमी को ढूंढ नहीं पाएंगे। भारतीय दर्शक तो इतने ध्यान से फिल्म नहीं देखते हैं। लेकिन सच ये नहीं है। भारतीय दर्शक समझदार हैं उन्होंने ध्यान से फिल्म को देखा है और उन्हें ये अंतर भी साफ़ नज़र आया है। आपको बता दें मेकर्स ने यह भी कोशिश नहीं किया कि वाणी कपूर के हाथ में कोई गुड़िया (Doll) दे देते या टेक्निकल सुधार (VFX) कर देते। बल्कि उन्होंने वैसे ही कपड़ा लपेटे, वाणी को दिखाना उचित समझा। जनता को नासमझ समझने वाले मेकर्स की फिल्म, इस तरह पिटी की वह अपना मूलधन भी जुटा नहीं सकी।


इतनी बड़ी फ्लॉप और इस तरह की गलती करने के बाद भी मेकर्स के पैर सातवें आसमान पर रहे और खुद अपने मुंह मियां मिट्ठू बने रहने वाले काम मेकर्स ने किया। उस फिल्म पर नाज़ करते रहे जिसे दर्शकों ने नकार दिया। इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट भी निर्देशक का बचाव करती दिखी। लेकिन अब दर्शकों ने उनके एक ऐसे राज पर से पर्दा खोल दिया है जो फिल्म की पूरी टीम के लिए शर्मनाक है।