newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shanaya Kapoor: कौन हैं शनाया कपूर जो करण जौहर की अपकमिंग फिल्म बेधड़क से कर रही हैं डेब्यू, कपूर खानदान से है एक्ट्रेस का कनेक्शन

Shanaya Kapoor: करण जौहर की अपकमिंग फिल्म बेधड़क में शनाया कपूर निमृत नाम की लड़की का रोल प्ले कर रही हैं। इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने किया था। शनाया खुद बॉलीवुड स्टार्स के परिवार से ताल्लुक रखती हैं वो अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की चचेरी बहन हैं

नई दिल्ली। बॉलीवुड में करण जौहर को किड्स स्टार्स को लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। इस बार करण जौहर कई किड्स स्टार्स को अपनी फिल्म से लॉन्च करने वाले हैं। गुरुवार को ही करण जौहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म बेधड़क का ऐलान करते हुए कई पोस्टर्स शेयर किए हैं जिसमें तीन नए चेहरे नजर आए हैं। पोस्ट में शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा हैं जो बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनेगी। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म से डेब्यू करने वाली खूबसूरत शनाया कपूर कौन हैं।

संजय कपूर की बेटी हैं शनाया कपूर

करण जौहर की अपकमिंग फिल्म बेधड़क में शनाया कपूर निमृत नाम की लड़की का रोल प्ले कर रही हैं। इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने किया था। शनाया खुद बॉलीवुड स्टार्स के परिवार से ताल्लुक रखती हैं वो अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की चचेरी बहन हैं। संजय कपूर ने  माधुरी दीक्षित के साथ कई हिट फिल्में दी थी। शनाया भले ही बड़े पर्दे पर अब डेब्यू के लिए तैयार हैं लेकिन वो बहुत पहले से ही बॉलीवुड में काम कर रही थीं। उन्होंने जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। शनाया ओटीटी पर भी अपना डेब्यू कर चुकी हैं। वह नेटफ्लिक्स की हिट फिल्म ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में कैमियों कर चर्चा में आईं थी। इसके अलावा साल 2019 में ‘ले बाल इन पेरिस’ से अपना डेब्यू किया था।

ले बाल इन पेरिस’ में आ चुकी हैं नजर

शनाया कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं वो अक्सर अपनी हॉट पिक्स से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। शनाया पहले से ही बॉलीवुड में काम करना चाहती थीं। एक्ट्रेस अपनी बाकी बहनों की तरह बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का परचम लहराना चाहती हैं बता दें कि शनाया जाह्नवी, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर की बहन हैं। साथ ही शनाया बॉलीवुड सेलेब किड्स सुहाना खान, अनन्या पांडे की जिगरी दोस्त भी हैं।