newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

YRKKH 12 MARCH 2022: डेट पर जाएंगे अक्षरा और अभिमन्यु, आरोही विलेन बन ऐसे बिगाड़ेगी प्लान

YRKKH 12 MARCH 2022: अक्षरा और अभिमन्यु का तिलक तो हो जाता है, साथ ही कायरव और अनीशा के रिश्ते की भी बात चलती है। हालांकि महिमा इस रिश्ते से खुश नहीं दिखाई दे रही है। अनीशा के समझाने के बाद भी महिमा का नहीं समझती है। ऐसे में वह कहती है कि अनीशा और कायरव से ज्यादा चिंता मुझे उस अक्षरा की है, क्योंकि सबसे ज्यादा इस रिश्ते के लिए वही खुश नहीं है।

नई दिल्ली। स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’  बीते कई  सालों से लोगों का दिल जीतता आ रहा है। ये एक ऐसा शो है जिसकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इस शो को देखकर हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता रहता है। ये एक पारिवारिक शो है जिसे लोग देखना काफी ज्यादा पसंद करते है। इस शो में अक्षरा-नैतिक, नायरा-कार्तिक के तरह ही अब अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी भी खूब धमाल मचा रही है। शो में दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। अभिमन्यु और अक्षरा का तिलक खूब धूम-धाम से किया गया, हालांकि अक्षरा की सौतेली बहन आरोही ने फंक्शन के माहॉल को खराब करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन शो  में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में आगे कई ऐसे मोड़ आने वाले हैं, जो दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर कर देगें।

yrkkh2

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ?abhiraunivers? (@_abhiraunivers_)

अक्षरा के खिलाफ जाएगी महिमा!

अक्षरा और अभिमन्यु का तिलक तो हो जाता है, साथ ही कायरव और अनीशा के रिश्ते की भी बात चलती है। हालांकि महिमा इस रिश्ते से खुश नहीं दिखाई दे रही है। अनीशा के समझाने के बाद भी महिमा का नहीं समझती है। ऐसे में वह कहती है कि अनीशा और कायरव से ज्यादा चिंता मुझे उस अक्षरा की है, क्योंकि सबसे ज्यादा इस रिश्ते के लिए वही खुश नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ?abhiraunivers? (@_abhiraunivers_)


अक्षरा और अभिमन्यु होगें रोमांटिक

अक्षरा को अकेला देख अभिमन्यु उसके पास जाता है। दोनों साथ में खाना खाते हैं, इस बीच अभिमन्यु अक्षरा के आंखों में आंखें डालकर देखने की कोशिश करता है। हालांकि अक्षरा इससे शर्मा जाती है और वहां से जाने की लगती है, लेकिन अभिमन्यु उसका हाथ पकड़कर खींच लेता है। वह आरोही संग शादी के समय अक्षू के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए उससे माफी भी मांगने लगता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ?abhiraunivers? (@_abhiraunivers_)

डेट पर जाएंगे अक्षरा अभिमन्यु

तिलक खत्म होने के बाद अभिमन्यु, अक्षरा से डेट पर चलने के लिए कहता है। वह उसे बताता है कि यह सब उसके लिए भी अजीब था, लेकिन जब से उसे अक्षू से प्यार हुआ है उसे और कुछ समझ नहीं आता। इसके साथ ही वह अक्षरा से डेट पर साड़ी पहनकर आने को कहता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ?abhiraunivers? (@_abhiraunivers_)

अभिमन्यु ने दिया आरोही को चेतावनी

अभिमन्यु गोयनका हाउस से बाहर जाते-जाते आरोही को चेतावनी देते हुए निकल जाता है। वह उससे कहता है कि मैं इंसान का चेहरा देखकर बता सकता हूं कि उसके दिल में क्या चल रहा है। तुम अक्षू की बहन हो, तुम उसकी जान हो, लेकिन पता नहीं तुम्हें ये सब क्यों नजर नहीं आता। तुम कुछ भी करो, बस अक्षू को दर्द मत देना। वो बहुत खुश है, उसकी खुशी को कुछ नहीं होना चाहिए। अभिमन्यु की बातों से आरोही को तकलीफ होती है,  जिसपर वह कहती है कि यह मुझे विलेन समझ रहा था ना तो मैं अब इसे विलेन बनकर दिखाऊंगी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आगे दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु डेट के लिए अक्षरा को लेने आएगा, लेकिन वह पूजा में बिजी रहेगी। ऐसे में आरोही उससे कहेगी को वो डेट पर नहीं आ पाएंगी।