newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: भारत में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 27,553 नए मामले, 284 लोगों की मौत

Coronavirus: मंत्रालय ने कहा कि अब तक 23 राज्यों में नए वेरिएंट के मामले दर्ज किए हैं। तो वहीं बीते 24 घंटे में 9,249 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,42,84,561 हो गई है।

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,553 नए मामले सामने आए, जबकि 284 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को साझा किए। बीते 24 घंटे में 284 लोगों की मौत होने से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,81,770 हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,22,801 हो गई है। देशभर में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या बढ़कर 1,525 हो गई है, जिनमें से 560 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक 23 राज्यों में नए वेरिएंट के मामले दर्ज किए हैं। तो वहीं बीते 24 घंटे में 9,249 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,42,84,561 हो गई है। अब तक देशभर में कुल 10,82,376 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 68 करोड़ हो गई है।कोरोना की बीते 24 घंटे में 25,75,225 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 145.44 करोड़ तक पहुंच गया।मंत्रालय के अनुसार, 19.81 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Coronavirus

वहीं कोरोना और ओमिक्रॉन के वैरिएंट ने देश में तीसरी लहर का अंदेशा पैदा कर दिया है। देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के मरीज बढ़कर 1534 हो गए हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 460 और दिल्ली में 351 केस हैं। उधर, करीब 3 महीने बाद देश में एक ही दिन में 20 हजार से ज्यादा मामले कोरोना के मिले। मुंबई और दिल्ली में कोरोना के मरीज 48 घंटे में दोगुने हो गए।