newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीआरपीएफ के 68 और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए, कुल संख्या 127 हुई

दिल्ली में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ के 68 और जवान कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे देशभर में अर्धसैनिक बल के कोरोना संक्रमित जवानों की संख्या 127 हो गई है।

नई दिल्ली। कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब इसका खतरा सीआरपीएफ जवानों पर भी बढ़ गया। दिल्ली में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ के 68 और जवान कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे देशभर में अर्धसैनिक बल के कोरोना संक्रमित जवानों की संख्या 127 हो गई है।

ईस्ट दिल्ली के कैंप का मामला

जिन 68 जवानों में कोरोना मिला है वे सभी उस बटालियन के हैं जिसका कैंप फिलहाल ईस्ट दिल्ली में है। इस बटालियन के जवान पहले भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इस बटालियन के अबतक कुल 122 जवान कोरोना संक्रमित मिले। सीआरपीएफ के कुल 127 जवानों में कोरोना मिला है। इसमें से एक ठीक हो चुका है। वहीं एक की मौत हुई।

कोरोना जांच से गुजरे 89 कर्मियों में से कुल छह गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए। मंगलवार को 12 अन्य जवानों को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया। 26 अप्रैल को पंद्रह सीआरपीएफ जवान पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमें एक सहायक सब-इंस्पेक्टर और चार हेड कांस्टेबल उसी बटालियन के हैं, जिसके नौ जवान 24 अप्रैल को कोरोनावायरस पॉजिटिव पॉजिटिव पाए गए थे।


31वीं यूनिट के जवानों का टेस्ट एक हेड कांस्टेबल के पॉजिटिव निकलने के बाद किया गया, जिसने हाल ही में बटालियन का दौरा किया था।
दिल्ली में कोरोना से कुल 3,515 लोगों के संक्रमित होने के साथ अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब 2,362 सक्रिय मामले हैं।