newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: अमरेली में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 8 की मौत

Gujarat: वहीं हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (CM Vijay Rupani) ने दुख जताया है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों को तत्काल और उचित मदद मुहैया कराने के  निर्देश भी दिए हैं। साथ ही घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।

नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat) के अमरेली (Amreli) में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां बीती रात को एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे करीब 10 मजदूरों को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये घटना अमरेली में सावरकुंडला के बाढडा गांव के पास हुई है।

Accident

CM विजय रुपाणी ने जताया दुख

वहीं हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (CM Vijay Rupani) ने दुख जताया है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों को तत्काल और उचित मदद मुहैया कराने के  निर्देश भी दिए हैं। साथ ही घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा सीएम रुपाणी ने पीड़ित के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजे देने का ऐलान किया हैं।