newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने क्यों कहा कि ‘मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए’ (वीडियो)

Mann Ki Baat: अपने मन की बात कार्यक्रम के 83वें एपीसोड में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात देशवासियों को बताई। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें कभी सत्ता का लालच नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ सेवा में रहना चाहते हैं और जनता के सेवक हैं। बता दें कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को रेडियो पर देशवासियों को मन की बात के जरिए संबोधित करते हैं।

नई दिल्ली। अपने मन की बात कार्यक्रम के 83वें एपीसोड में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात देशवासियों को बताई। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें कभी सत्ता का लालच नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ सेवा में रहना चाहते हैं और जनता के सेवक हैं। बता दें कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को रेडियो पर देशवासियों को मन की बात के जरिए संबोधित करते हैं। पीएम मोदी ने मन की बात में आज कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है। मोदी ने कहा कि अब तो देश-भर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर संसद तक अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है।

modi_mann_ki_baat

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आजादी में अपने जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने जनजातीय गौरव सप्ताह भी पिछले दिनों मनाया है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे जुड़े कार्यक्रम भी हुए। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में जारवा और ओंगे जैसे जनजातीय समुदायों के लोगों ने अपनी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन इस मौके पर किया और देशवासियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी आयुष्मान भारत योजना के एक लाभार्थी से बात कर रहे थे इस दौरान 1 लाभार्थी ने बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि मैं आपको हमेशा सत्ता में देखना चाहता हूं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए। मेरे लिए पद, सत्ता के लिए है ही नहीं, पद सेवा के लिए है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं और भविष्य में भी सत्ता में जाना नहीं चाहता।

 

पीएम मोदी ने मन की बात में आगे रक्षा सेवाओं को याद करते हुए कहा कि दिसंबर महीने में नेवी डे और आर्म्ड फोर्स फ्लैग डे भी देश मनाता है। उन्होंने कहा कि हम सबको मालूम है 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध का स्वर्णिम जयन्ती वर्ष भी देश मनाने जा रहा है। मोदी ने इस मौके देश के सुरक्षा बलों और वीरों को याद करते हुए युद्ध में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। बता दें कि मन की बात कार्यक्रम का सबसे पहला एपिसोड साल 2014 में तीन अक्टूबर को प्रसारित किया गया था। तब से बिना नागा हर महीने के आखिरी रविवार को ये कार्यक्रम होता है।

देखिए वीडियो