newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: बुजुर्ग की जान बचाने के लिए गहरे दलदल के गड्ढे में उतरा जांबाज पुलिसवाला, फरिश्ता बन बचाई जान

UP: योगी सरकार के आने के बाद कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। योगी सरकार के आने के बाद कानून व्यवस्था पहले से ज्यादा सुदृढ़ हो गई है और आम जनता का विश्वास भी पुलिस पर बढ़ गया है।

नई दिल्ली। यूपी पुलिस हमेशा कानून व्यवस्था बनाए रखने के मामले में लोगों के निशाने पर रही है लेकिन अब योगी सरकार के आने के बाद कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। योगी सरकार के आने के बाद कानून व्यवस्था पहले से ज्यादा सुदृढ़ हो गई है और आम जनता का विश्वास भी पुलिस पर बढ़ गया है। आए दिन यूपी पुलिस किसी न किसी की मदद करती रहती है। अब एक बार फिर ऐसे ही बुजुर्ग की मदद करने पर यूपी पुलिस की लोग तारीफ कर रहे हैं। यूपी पुलिस का ये रूप देखकर हर कोई खुश है और उनके साहस की तारीफ भी की जा रही है।

आगरा का है पूरा मामला

दरअसल मामला आगरा के बरहन का है जहां एक बुजुर्ग शख्स दलदल में फंस गया था। बुजुर्ग शख्स को बचाने के लिए आगरा पुलिस ने अपनी जी-जान लगा दी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस ने अपनी जान की परवाह किये बिना ही बुजुर्ग शख्स को दलदल से बाहर निकाल लिया। जांबाज कॉन्स्टेबल संदेश कुमार ने रस्सी के सहारे शख्स को खींचकर बाहर निकाला। मौके पर ग्रामीण लोगों की भीड़ लग गई और जिसने भी संदेश कुमार ने जांबजी देखी, वो उनका कायल हो गया। सभी लोग उनकी जमकर तारीफ करने लगे।


यूपी पुलिस ने शेयर किया वीडियो

रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो यूपी पुलिस ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर शेयर किया है जिसमें एक पुलिस वाले को दलदल में उतरते देखा जा रहा है। रस्सी के सहारे पुलिस वाला बुजुर्ग शख्स को बाहर निकाल रहा है। इस वीडियो में मौजूद पुलिस वाले की जमकर तारीफ हो रही है। लोग कमेंट कर वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मुझे गर्व  है कि मैं आगरा का हूं जहां कि पुलिस सदैव हमारी रक्षा और सुरक्षा में जाहिर रहते हैं..सैल्यूट आगरा पुलिस। ऐसे तमाम कमेंट्स वीडियो पर किए गए है जिसे पढ़कर आपका दिल खुश हो जाएगा।