नई दिल्ली। कुत्ते को सबसे वफादार जानवर माना जाता है इसी कारण ज्यादातर लोगों द्वारा इन्हें पसंद भी किया जाता है। लोग अपने घरों में इन्हें पालते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें जब कहीं कुत्ते दिख जाते हैं तो वो उन्हें खिलाने-पिलाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक प्यासे कुत्तें को अपने हाथों से पानी पिला रहा है। जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग शख्स और कुत्ते के बीच के इस अनोखें रिश्ते को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस शख्स की लोग तारीफ कर रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे शख्स अपने दोनों हाथों में नल से पानी भरकर प्यास कुत्ते को पिला रहा है। कुत्ता भी शख्स के हाथ से बिना डरे पानी पी रहा है। कुत्ते को काफी देर तक आराम से पानी पीते हुए देखा जा सकता है। वहीं जब पानी खत्म हो जाता है तो शख्स दोबारा अपने हाथों में पानी भरता है इस दौरान कुत्ता अपने हाथ से और पानी मांगने का इशारा भी करता है। जिसके बाद वो दोबारा अपने हाथों में पानी भरता है और फिर से कुत्ते को पीने के लिए देता है।
“Life is an exciting business, and most exciting when it is lived for others.”― Helen Keller pic.twitter.com/vscAVUKQJM
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) September 23, 2021
इस वीडियो को ट्विटर पर @susantananda3 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है – ‘जिंदगी रोमांचक है और सबसे ज्यादा रोमांचक तब, जब इसे दूसरों के लिए जिया जाता है।’ – हेलेन केलर। ये वायरल वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग कमेंट में इस शख्स की तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो पर मिल रहे ऐसे रिएक्शन
There r still some humans and there humanity around and its these who make this world go around a small step by one human a big step for humanity cheers
— Roy (@Roy36949041) September 24, 2021
Height of humanity ? bought tears to my eyes
— JayJayWanti (@Indus4valley) September 23, 2021
बचपन में दया और इंसानियत का पाठ सब पढ़ते हैं पर याद कोई कोई ही रखता है।
काश जानवरों का दर्द, जरूरतें भी समझ पाएं लोग।
आप जैसे लोगों के कारण ही आज इंसानियत शब्द ज़िंदा है। ❤️?— Suman (@sumannager) September 24, 2021
I hope people learn from this and stop eating animals on their plates. After all, everyone’s life matters.
— Manish Kumar (@naikmanish17) September 25, 2021
कितना सुंदर कार्य किया है आप लोगों ने। लेकिन आप समझ नहीं पाए कि वो कुत्ता आपसे केवल पानी नहीं। खाने के लिए भी मांग रहा है। उम्मीद है कि आपने उसे कुछ खिलाया भी होगा।
— Rock Bottom (@rockbottom399) September 24, 2021