newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ajab Gajab: महिला का अनोखा कारनामा, मुंह है इतना बड़ा कि पूरा सेब तक रख लेती है अंदर,देखें वीडियो

Ajab Gajab: आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने वाले हैं जो अपने मुंह की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। महिला का नाम समांथा राम्‍सडेल हैं जो दुनिया की सबसे बड़े मुंह वाली महिला हैं।समांथा राम्‍सडेल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और वो अक्सर अपने बड़े मुंह के साथ कई वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं।

नई दिल्ली। दुनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब चीजे हैं जिनके बारे में हमने कभी न देखा न कभी सुना होगा। भगवान हर किसी में कोई न कोई गुण जरूर देता है जो उसे बाकियों से अलग बनाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने वाले हैं जो अपने मुंह की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। महिला का नाम समांथा राम्‍सडेल हैं जो दुनिया की सबसे बड़े मुंह वाली महिला हैं।समांथा राम्‍सडेल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और वो अक्सर अपने बड़े मुंह के साथ कई वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। महिला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

महिला का अनोखा कारनामा

अमेरिका के Connecticut स्‍टेट के Stamford में रहने वाली समांथा राम्‍सडेल सोशल मीडिया पर अपने बड़े मुंह की वजह से काफी फेमस हैं। वो टिक टॉक पर वीडियो बनाती हैं जिसमें वो कभी अपने मुंह में पूरा का पूरा सेब रखती दिखती हैं तो कभी पूरा फ्रेंच फ्राइस का पैकेज भी मुंह में डाल लेती हैं। सोशल मीडिया पर महिला के 30 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है जो उनके अद्भुत टैलेंट को देखते हैं।दावा किया जा रहा है कि महिला का मुंह 6.52 सेंटीमीटर तक खुल सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha Ramsdell (@samramsdell5)


 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में नाम है दर्ज

बता दें कि पिछले साल ही समांथा राम्‍सडेल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था जहां उनके मुंह का माप लिया गया था। जिसके लिए उन्होंने एक डेंटिस्ट के पास जाकर अपने मुंह का माप दिया था।मुंह की लंबाई और चौड़ाई को मापने के लिए डिजिटल कैलीपर्स का इस्तेमाल किया ताकि ज्यादा से ज्यादा मुंह को स्ट्रेच करने में मदद सके। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखा गया कि महिला ने किसी तरह की सर्जरी का सहारा तो नहीं लिया।लेकिन समांथा नेचुअली ही इतना बड़ा मुंह खो सकती हैं।आज समांथा राम्‍सडेल अपने बड़े मुंह की वजह से ही पॉपुलर टिक टॉक स्टार हैं।