newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

AAP on Kiran Bedi: ‘आप’ नेता जरनैल सिंह का किरण बेदी पर आरोप, कहा- सिखों का बनाया मजाक

 AAP on Kiran Bedi: बता दें कि ‘आप’ के वरिष्ठ नेता जरनैल सिंह ने पुड्डुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी का चेन्नई में  हुए एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया है। इसके ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि आजादी के दौरान 121 फांसी में चढ़ने वालों शहीदों में से 93 सिख थे।

नई दिल्ली। किरण बेदी के एक चुटकुले पर अब राजनीति गरमाती हुई नजर आ रही है। दरअसल, पूर्व राज्यपाल किरण बेदी ने चेन्नई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते एक समय विशेष का जिक्र किया था। जिसमें वह कह रही है कि अभी 12 बजे हैं। अब किरण बेदी के इस बात पर मौका पाते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा को घेरने की तैयारी की है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने किरण बेदी की इस बात के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है।

बता दें कि ‘आप’ के वरिष्ठ नेता जरनैल सिंह ने पुड्डुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी का चेन्नई में  हुए एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया है। इसके ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि आजादी के दौरान 121 फांसी में चढ़ने वालों शहीदों में से 93 सिख थे।

इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि जब मुगल भारत को लूट कर बहन बेटियों को अगवा करके ले जाते थे, तब सिख ही थे जो उनसे डटकर लड़ते थे और बहन बेटियों की रक्षा करते थे। 12 बजे के इतिहास पर बात करते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि 12 बजे मुगलों पर हमला करने का समय होता था। ये ही है 12 बजे का इतिहास। शर्म आनी चाहिए भाजपा के तुच्ची सोच वाले नेताओं को एहसान के बदले सिखों का मजाक बनाते हैं।