newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, सोनिया के गढ़ में पार्टी को नहीं मिले प्रत्याशी

UP: 476 सीटों पर हुए इस मतदान में जहां भाजपा को 600 (निर्विरोध+मतदान में जीत) से ज्यादा सीटों पर जीत मिली तो समाजवादी पार्टी (सपा) 100 के अंदर ही सिमट गई। इस चुनाव में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई और इसके साथ ही पार्टी का चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को हुए चुनाव में जमकर मार-पीट देखने को मिली। कई स्थानों पर अलग-अलग दलों के बीच नोक-झोक हुई तो वहीं कई स्थानों पर तो भाजपा के ही समर्थक आपस में भीड़ते नजर आए। इस चुनाव में भाजपा को शानदार जीत हासिल हुई है। राज्य में 825 सीटों में से 334 पर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए लेकिन विपक्ष ये आरोप लगा रहा था कि उनके उम्मीदवारों को नामांकन ही नहीं करने दिया।

bjp

476 सीटों पर हुए इस मतदान में जहां भाजपा को 600 (निर्विरोध+मतदान में जीत) से ज्यादा सीटों पर जीत मिली तो समाजवादी पार्टी (सपा) 100 के अंदर ही सिमट गई। इस चुनाव में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई और इसके साथ ही पार्टी का चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया। पार्टी सोनिया गांधी के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में तक अपने प्रत्याशी नहीं उतार पाई। इस चुनाव में पार्टी ने जिले के 18 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए दूसरी पार्टी के प्रत्याशियों को वॉकओवर दिया था।

up

आपको बता दें, इस चुनाव में भाजपा ने 18 में से 11 ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर अपना परचम लहराया है तो वहीं सपा की झोली में रायबरेली की 2 सीटें गिरी है। इसके अलावा निर्दलियों ने 5 तो कांग्रेस को चुनाव के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिले।

UP ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लहराया BJP का परचम, PM मोदी ने दिया योगी सरकार की नीतियों को श्रेय, किया ये ट्वीट

उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली है। बता दें कि इससे पहले यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव हुए थे जिसमें भाजपा ने 75 सीटों में 63 पर जीत दर्ज की थी। वहीं 10 जुलाई को हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया है। कुछ जिले ऐसे रहे जो समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाते थे लेकिन उन जिलों में भी भाजपा ने बाजी मार ली है। बता दें कि यूपी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कड़ी में शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया में यूपी में 349 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए थे। वहीं शनिवार को 476 पदों के लिए मतदान हुए थे। गौरतलब है कि शनिवार शाम तक प्रदेश की सभी 825 सीटों के नतीजे आ गए है। जिसमें बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ 626 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं समाजवादी पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ 98 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके अलावा कांग्रेस के 5 और अन्य 96 उम्मीदवार जीते हैं।

pm modi happy

भाजपा की इस बंपर जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार को श्रेय देते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने शनिवार को अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी भजापा ने अपना परचम लहराया है। योगी सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिला है, वो पार्टी की भारी जीत में परिलक्षित हुआ है। इस विजय के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।”

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नतीजों पर अपने एक ट्वीट में लिखा कि, “प्रदेश में नवनिर्वाचित हुए सभी क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा की भावना, ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को गति प्रदान करेंगे। सभी को पुनश्च शुभकामनाएं।”

Cm Yogi Tweet block election

वहीं ब्लॉक प्रमुख चुनाव नतीजों पर सीएम योगी ने इससे पहले कहा कि, भाजपा को ज़िला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में 85% से अधिक सीटों पर समर्थन प्राप्त हुआ। ये केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का परिणाम है।