newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Election: आप नेता संजय सिंह पर तिरंगे के अपमान का आरोप, गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Ghaziabad: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। आप सांसद संजय सिंह पर गाजियाबाद में तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है। रविवार को गाजियाबाद में आयोजित हुई तिरंगा यात्रा में संजय सिंह शामिल हुए थे। जहां उनपर आरोप है कि तिरंगे का अपमान किया गया।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच नेताओं का आम जनता के बीच पहुंचना भी शुरू हो गया है। सभी पार्टियां तो रैली आयोजित करती है लेकिन आम आदमी पार्टी चुनावी राज्यों में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आप नेता संजय सिंह ने रविवार को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने राष्ट्र गौरव अपमान अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को लोनी बॉर्डर इलाके से तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

sanjay singh

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। आप सांसद संजय सिंह पर गाजियाबाद में तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है। रविवार को गाजियाबाद में आयोजित हुई तिरंगा यात्रा में संजय सिंह शामिल हुए थे। जहां उनपर आरोप है कि तिरंगे का अपमान किया गया। तिरंगा यात्रा में आए लोगों पर अपमान का आरोप है। हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें मांग की गई थी कि तिरंगा यात्रा के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

आपको बता दें कि सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया कि उन लोगों के पास एक फोटो है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि तिरंगा यात्रा में शामिल व्यक्ति ने तिरंगे का अपमान किया है। तिरंगे के अपमान के बाद एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। हालांकि पुलिस ने मामले में शुरुआती जांच के बाद FIR दर्ज कर ली है। हालांकि आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। कानून के अनुसार सांसद पर कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह व विधान सभा प्रत्याशी सचिन शर्मा के साथियों द्वारा देश के तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने राष्ट्र गौरव अपमान अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है।