newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: तरनतारन जेल में आपस में भिड़े सिंगर मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी, 2 गैंगस्टर की मौत

Punjab: मरने वाले बदमाशों का नाम मनमोहन सिंह और मनदीप सिंह तूफान है। आपको बता दें कि मरने वालों 2 दोनों बदमाश पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्या के आरोपी भी थे। बताया जा रहा है कि घटना आज 3 बजे की है।  

नई दिल्ली। पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। बीते दिनों कुछ दिनों राज्य में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। इसी बीच पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तरनतारन की गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प हुई है। इस गैंगवार के दौरान 2 बदमाशों की हत्या कर दी गई है, जबकि तीसरा बदमाश बुरी तरह से घायल है। जिसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। मरने वाले बदमाशों का नाम मनमोहन सिंह और मनदीप सिंह तूफान है। आपको बता दें कि मरने वालों 2 दोनों बदमाश पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्या के आरोपी भी थे। बताया जा रहा है कि घटना आज 3 बजे की है।

tarntaran jail

डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई, जिसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान मारा गया। बठिंडा निवासी केशव और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना को सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गैंगस्टर मनमोहन की भी मौत हो गई। जबकि तीसरा गैंगस्टर केशव गंभीर अवस्था में अस्पताल में एडमिट है। लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि आखिर जेल के अंदर इन गैंगस्टरों के बीच क्यों और कैसे झड़प हुई।

गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा में सरेआम गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। गोल्डी बरार ने मूसेवाला की हत्या  का जिम्मा खुद ली थी। वो तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी भी माना जाता है। ज्ञात हो कि मूसेवाला ने बीते साल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था।