newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना के कहर के बीच भारत में ‘अफ्रीकी स्वाइन फ्लू’ की दस्तक, इतने सूअरों की हो गई मौत

एक तरफ कोरोनावायरस का प्रकोप पूरा देश झेल रहा हैं। इसी बीच देश में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। इसका पहला मामला असम में पाया गया है।

गुवाहाटी। एक तरफ कोरोनावायरस का प्रकोप पूरा देश झेल रहा हैं। इसी बीच देश में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। इसका पहला मामला असम में पाया गया है। सरकार का कहना है कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का पहला मामला पाया गया है और इससे 306 गांवों में 2,500 से ज्यादा सूअर मारे जा चुके हैं।

असम के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में तय बताया और कहा कि राज्य सरकार केंद्र से मंजूरी होने के बाद भी तुरंत सूअरों को मारने के बजाय इस घातक संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कोई अन्य रास्ता अपनाएगी।

बोरा ने कहा, ‘राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल ने पुष्टि की है कि यह अफ्रीकी स्वाइन फ्लू है। केंद्र सरकार ने हमें बताया है कि यह देश में इस बीमारी का पहला मामला है।

उन्होंने आगे ये भी बताया कि इस बीमारी का COVID-19 से कोई लेना-देना नहीं है। विभाग द्वारा 2019 की गणना के अनुसार सुअरों की कुल संख्या करीब 21 लाख थी लेकिन अब यह बढ़कर करीब 30 लाख हो गई है।