newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi TShirt: BJP का ट्वीट, ’41 हजार रुपये की टी-शर्ट’ पहन राहुल निकाल रहे पदयात्रा’; वायरल हुई फोटो तो लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

Rahul Gandhi: दरअसल, राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सफेद कलर की टीशर्ट पहनी है वो 41 हजार से ज्यादा कीमत की है। भाजपा ने राहुल गांधी को फोटो शेयर की है। जिसमें भाजपा ने बताया कि कांग्रेस सांसद ने पदयात्रा में जो सफेद टीशर्ट वियर की है वो 41 हजार 257 की है जो कि ब्रिटिश लग्जरी फैशन ब्रांड Burberry की है।

नई दिल्ली। बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी ने अपनी साख को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। पांच महीने और 12 राज्यों से होकर गुजरने वली इस पदयात्रा को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को हरी झंडी दिखाई थी। आज कांग्रेस की इस यात्रा का तीसरा दिन है। 3570 किलोमीटर की ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर घाटी तक पहुंचेगी। राहुल गांधी इस पदयात्रा में खुद शामिल हो रहे है और उनके साथ कई बड़े नेता भी इस पदयात्रा में शामिल हो रहे है। लेकिन राहुल गांधी अपनी इस पदयात्रा को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस पदयात्रा में राहुल गांधी का अलग अंदाज दिखाई दे रहा है। इस पदयात्रा में राहुल गांधी कुर्ता पायजामा में नहीं बल्कि सफेद टीशर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे है।

वो सफेद टीशर्ट और ट्राउजर के पहनकर इस यात्रा को निकाल रहे है। पदयात्रा के दौरान उनकी सफेद टीशर्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल, राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सफेद कलर की टीशर्ट पहनी है वो 41 हजार से ज्यादा कीमत की है। भाजपा ने राहुल गांधी को फोटो शेयर की है। जिसमें भाजपा ने बताया कि कांग्रेस सांसद ने पदयात्रा में जो सफेद टीशर्ट वियर की है वो 41 हजार 257 की है जो कि ब्रिटिश लग्जरी फैशन ब्रांड Burberry की है।

अब राहुल गांधी की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अरे भाई है उसके पास पैसा.. क्या गरीब होना ही देशभक्ति है?

सचिन अग्रवाल नाम के यूजर ने लिखा, तो फिर ये फटा हुआ कुर्ता किसका है?

भाजपा के पंजाब राज्य सचिव तजिंदर सिंह सरन ने कांग्रेस सांसद पर तंज कसते हुए लिखा, राहुल गांधी जी की ऐश है। Burberry की महंगी टी शर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा का ड्रामा हो रहा है। कुछ गरीबों के साथ खड़े होकर फोटो भी खिंचवाऐंघे।