newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महुआ मोइत्रा के बाद शशि थरूर ने निशिकांत दुबे पर की अभद्र टिप्पणी, बिना नाम लिए कहा सूअर, मिला ये जवाब

Mahua Moitra: दरअसल शशि थरूर ने बिना नाम लिए लिख दिया कि सुअर से भिड़ोगे तो आप ही गंदे होंगे। जिसपर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शशि थरूर को जवाब देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, हां मैं सुअर हूं। 

नई दिल्ली। हाल ही में  पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने आईटी की बैठक के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) पर विवादित बयान दिया था। दरअसल महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे को तीन बार ‘बिहारी गुंडा’ कहा। महुआ के इस बयान के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी को जमकर खरी खोटी सुनाई। वहीं अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने बिना नाम लिए निशिकांत दुबे को अपशब्द कहे। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने उन्होंने सूअर तक कह दिया। जिसके बाद दोनों नेता ट्विटर पर आमने-सामने आ गए है।

nishikantdubeymahuamoitra

दरअसल शशि थरूर ने बिना नाम लिए लिख दिया कि सुअर से भिड़ोगे तो आप ही गंदे होंगे। जिसपर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शशि थरूर को जवाब देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, हां मैं सुअर हूं।

वहीं इस बीच पर सोशल मीडिया पर लोगों ने भी भाजपा सांसद के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने निशिकांत दुबे का समर्थन किया तो कुछ ने कांग्रेस नेता थरूर की खिचाईं कर डाली।