newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Again a Gang Rape In Jharkhand: विदेशी पर्यटक के बाद अब झारखंड में ऑर्केस्ट्रा कलाकार से गैंगरेप, बेहोश हुई तो सड़क पर फेंककर भाग गए आरोपी; 2 गिरफ्तार

Again a Gang Rape In Jharkhand: पुलिस को गैंगरेप की जानकारी रविवार को मिली थी। इस मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी पीड़ित युवती की पहचान के हैं। बीते दिनों झारखंड में विदेशी पर्यटक से भी गैंगरेप हुआ था।

रांची। झारखंड के दुमका में स्पेन की पर्यटक से बीते दिनों गैंगरेप हुआ था। अब झारखंड के पलामू में छत्तीसगढ़ की एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप की खबर है। पीड़ित की उम्र 21 साल है। जानकारी के मुताबिक ऑर्केस्ट्रा के सह कलाकारों ने इस युवती से गैंगरेप किया। ये सभी आरोपी पलामू के ही रहने वाले हैं। पुलिस के एसडीपीओ राकेश सिंह ने मीडिया को बताया कि युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर एक कार में गैंगरेप की वारदात की गई। पीड़ित युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RAPE

पुलिस के मुताबिक ऑर्केस्ट्रा कलाकार से गैंगरीप की घटना 2 मार्च को हुई। ये वारदात विश्रामपुर थाना इलाके में एक सड़क पर होने की जानकारी पुलिस को मिली है। संबंधित जगह झारखंड की राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर है। आरोप है कि गैंगरेप के बाद पीड़ित युवती को बेहोशी की हालत में मौके पर छोड़कर आरोपी भाग गए। पीड़ित युवती विश्रामपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आई थी। पुलिस को पीड़ित ने बताया है कि कार्यक्रम नहीं हुआ। इसके बाद वो ऑर्केस्ट्रा के सह कलाकारों के साथ हुसैनाबाद में एक और कार्यक्रम में गई। हुसैनाबाद जाते वक्त ही आरोपियों ने उसे कुछ नशीली चीज दे दी। जिसके बाद गैंगरेप कर उसे फेंका और फरार हो गए।

पुलिस को गैंगरेप की जानकारी रविवार को मिली थी। इस मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी पीड़ित युवती की पहचान के हैं। वहीं, दुमका में विदेशी पर्यटक से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया है। अब 4 और आरोपियों की तेजी से तलाश की जा रही है। झारखंड में गैंगरेप की लगातार घटनाओं की लोग चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले भी कई बार झारखंड में महिलाओं से वारदात की घटनाएं हो चुकी हैं।