newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kanwar Camp: शोभायात्रा के बाद अब कांवड़ यात्रा कट्टरपंथियों के निशाने पर? दिल्ली के सीलमपुर में कांवड़ शिविर में मांस का टुकड़ा मिलने से हड़कंप

पुलिस ने अधिकारियों की तरफ से स्पष्ट किया जा चुका है कि आरोपित शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, बड़ी संख्या में कावड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर राजस्थान जा रहे थे। तभी सीमलपुर मेट्रो स्टेशन के सामने किसी ने राह में कथित तौर पर मांस का टुकड़ा फेंक दिया। जिसके बाद पूरे मामले की जांच पुलिस प्रशासन को दी गई।

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गए हैं आप? अगर दिल्ली के बाशिंदे होंगे तो जरूर गए होंगे। हो सकता है आज भी गए हों। हो सकता है कि आपका वहां रोज आना-जाना हो, तो अगर आपका रोज आना जाना हो, तो आपको आज वहां हुए बवाल के बारे में तो पता ही होगा। पता ही होगा आपको कि कैसे वहां पर एक मांस का टुकड़ा मिलने से कांवड़ यात्री आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। शिवभक्तों ने कहा कि ऐसा करके शरारती तत्वों ने हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। हालात इस कदर गंभीर हो गए कि पुलिस के लिए भी शिवभक्तों के रोष को नियंत्रित कर पाना मुश्किल हो गया था, लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त संजय कुमार ने कांवड़ यात्रियों को समझाने की कोशिश की। और उन्हें उपयुक्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।

सीलमपुर में कांवड़ियों ने लगाया जाम

पुलिस अधिकारियों की तरफ से स्पष्ट किया जा चुका है कि आरोपित शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, बड़ी संख्या में कावड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर राजस्थान जा रहे थे। तभी सीमलपुर मेट्रो स्टेशन के लगे कांवड़ शिविर में मांस का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। जिसके बाद शिवभक्तों का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच गया। आप कावंड़ यात्रियों के रोष का अंदाजा महज इसी से लगा सकते हैं कि कांवड़ यात्रियों द्वारा पूरे जीटी रोड को जाम कर दिया गया था। उनके द्वारा व्यक्त किए गए रोष के बाद अब पुलिस प्रशासन सकते में आ गए। फिलहाल, पुलिस की तरफ से उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। अब ऐसे में पुलिस इस पूरे मामले में आगामी दिनों में क्या कुछ कार्रवाई करती है। यह देखने वाली बात होगी। लेकिन, इस बीच इस बात को लेकर बहस का सिलसिला शुरू हो चुका है कि कहीं इस पूरे मामले में किसी की साजिश तो नहीं छुपी है।

सीलमपुर में कांवड़ियों ने लगाया जाम

इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों से कांवड़ यात्रियों का आगमन शुरू हो चुका है। विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा कांवड़ यात्रियों की सहूलियतों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। कहीं दुभर राहों को दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है, तो कहीं उनके लिए मेडिकल की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना पड़े।