newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: घोड़े पर सवार होकर दूल्हे को लाने निकली एयर होस्टेस दुल्हनिया, Video देख हर कोई रह गया हैरान

Bihar: जब घोड़े पर सवार दूल्हन सुजुआर भवन से दूल्हे राजा को लाने के लिए निकली तो देखने वालों की आंखे खुली की खुली रह गई। दूल्हे को लाने के लिए दुल्हनिया के घोड़े पर निकलते हुए देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में वहां मौजूद रहे।

नई दिल्ली। आपने अब तक दूल्हे को घोड़े पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने जाते हुए तो देखा होगा। लेकिन तब क्या हो जब दूल्हे की बजाय दुल्हन ही घोड़े पर सवार हो जाए और दूल्हे को लेने जाए…जी हां कुछ ऐसा ही वाक्या सामने आया है बिहार के गया में। जहां ये अनोखी शादी लोगों की जुबां में रटी हुई है। जहां जब एक दुल्हन अपने दूल्हे राजा को लेने के लिए घोड़े पर सवार हुई तो बाराती भी हैरान रह गए। हर कोई इस अनौखी शादी को देखता ही रह गया।

bihar gaya..

दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि दुल्हन बनी अनुष्पा गुहा की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के जीत मुखर्जी से तय हुई। अनुष्पा गुहा इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के पद पर तैनात है। दोनों ने ही अपनी शादी को भव्य और यादगार बनाने के लिए कई तरह के इंतजाम किए। इन्हीं में से एक था दुल्हन अनुष्पा का घोड़े पर सवार होना। वहीं, इसपर अनुष्पा गुहा का कहना है, ‘मैं इंडिगो में सीनियर केबिन क्रू के पद पर काम कर रही हूं। मैं अपने पति को लाने के लिए जा रही हूं। मैंने सोचा सब लड़के जाते हैं ,मैं लड़की हूं, मैं क्यों ना जाऊं। मैं अपने पति का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने इस पर एतराज़ नहीं किया’।


घोड़े पर सवार दुल्हन को देखने उमड़ा हुजूम

जब घोड़े पर सवार दूल्हन सुजुआर भवन से दूल्हे राजा को लाने के लिए निकली तो देखने वालों की आंखे खुली की खुली रह गई। दूल्हे को लाने के लिए दुल्हनिया के घोड़े पर निकलते हुए देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में वहां मौजूद रहे।