newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ की सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं अखिलेश, BJP लगातार कस रही थी तंज

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक मतदान होना है। आयोग की घोषणा के अनुसार, यूपी में 7 चरणों में चुनाव होगा। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए सभी राज्यों में चुनाव पूरे किए जाएंगे। वहीं, नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जल्द ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियों ने जीत के लिए अपनी पूरी कोशिश लगा दी है। चुनाव के नजदीक आते ही एक तरफ जहां नेताओं, पार्टी विधायकों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। तो वहीं, आया राम और गया राम का खेल भी शुरू हो गया है। इस बीच अब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक न्यूज़ एजेंसी को पार्टी के सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

akhilesh..

ये पहली बार है जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में अपने अपना हाथ आजमा रहे हो। बात जहां तक सीट की है तो अभी सपा प्रमुख किस सीट से लड़ेंगे इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है सपा प्रमुख पूर्वांचल या फिर मध्य यूपी की किसी सीट से तीसरे और चौथे चरण में चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव को लेकर सपा पर हमलावर थी। बीजेपी लगातार तंज कस रही थी कि अखिलेश यादव डर गए हैं और इसी वजह से वो यूपी के चुनाव में उतरने से कतरा रहे हैं। लेकिन अब जब अखिलेश यादव चुनाव में उतरते हैं तो ये एक तरह से भाजपा के लिए जवाब हेगा।


गौरतलब हो कि अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ सीट से सांसद हैं। साल 2000 में पहली बार कन्नौज लोकसभा सीट से उन्होंने चुनाव जीता था और लोकसभा में कदम रखा था। इसके बाद साल 2004 और 2009 के आम चुनाव में भी उन्होंने कन्नौज सीट से जीत दर्ज की थी जिससे वो लोकसभा पहुंचे। वहीं, साल 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर अखिलेश यादव विराजमान हुए जिसके बाद उन्हें कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा देना पड़ा था इसके बाद वो विधानसभा के सदस्य बने थे।

2022 election

कब है प्रदेश में चुनाव

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक मतदान होना है। आयोग की घोषणा के अनुसार, यूपी में 7 चरणों में चुनाव होगा। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए सभी राज्यों में चुनाव पूरे किए जाएंगे। वहीं, नतीजे 10 मार्च को आएंगे।