newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aligarh: इटावा से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, तीन लोगों की मौत, CM योगी ने दिया ये निर्देश

Aligarh: हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस(UP Police) मौके पर पहुंच गई है और तीन मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद जाम हुआ यातायात सुचारू हो गया है।

नई दिल्ली। उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के 56प्वाइंट पर इटावा से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें खबर लिखे जाने तक तीन यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 11 यात्री घायल हो हुए हैं। बता दें कि चार घायल यात्रियों को टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं दो घायल यात्रियों को मथुरा के नाैहझील में निजी अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और तीन मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद जाम हुुुआ यातायात सुचारू हो गया है। इस बस में कुल 45 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिले से आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल स्क्रीन बुलाकर बस को हटाया और घायल यात्रियों को एंबुलेंस से नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वही मरने वाले तीनों यात्रियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।

Aligarh Bus Accident

आपको बता दें कि इस हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उचित उपचार प्रदान किया जाए।