newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: दिल्ली से सभी प्राइवेट ऑफिस होंगे बंद, कोरोना के चलते DDMA ने लिया फैसला

Delhi: कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के चलते DDMA ने सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके बाद अब दिल्ली से सभी प्राइवेट ऑफिस अब बंद होंगे। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं के लिए छूट दी जाएगी।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के चलते DDMA ने सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके बाद अब दिल्ली से सभी प्राइवेट ऑफिस अब बंद होंगे। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं के लिए छूट दी जाएगी। रेस्टोरेंट और बार भी बंद किए जाएंगे। प्राइवेट ऑफिस बंद होने के बाद सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम (WFH) करेंगे। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। बता दें, फिलहाल प्राइवेट दफ़्तर 50% क्षमता पर चल रहे थे और 50 फीसदी स्टाफ ऑफिस जाता था। लेकिन अब इस आदेश के बाद सभी प्राइवेट ऑफिस अब बंद होंगे और कर्मचारियों को घर से काम करना होगा।

बता दें, देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। हर दिन के साथ वायरस के रिकार्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में एक बार फिर वायरस के 1,68,063 मामले सामने आए हैं। हालांकि यहां राहत की बात ये है कि बीते दिन सोमवार की तुलना में आज के मामलों की संख्या 6.5% कम है।

बीते दिन देश में कोरोना के 1.79 लाख केस सामने आए थे। बात अगर कुल आंकड़ों की करें तो देश में अब तक वायरस के 3,58,75,790 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना के साथ ही देश में ओमिक्रॉन का असर भी बढ़ रहा है नए मामले सामने आने के बाद इसकी कुल मामलों की संख्या 4,461 हो गई है।