नई दिल्ली। लोगों की आमद से गुलजार रहने वाली उत्तर प्रदेश की गलियां अब सियासी सूरमाओं का ख़ैर-मक़्दम करने के लिए तैयार हो चुकी हैं। गलियों में पसरे सन्नाटों को चीड़ते हुए सियासी सूरमाओं के कदम हर शख्स के दर पर दस्तक देने की जद्दोजहद में मसरूफ नजर आ रहे हैं। भला आए भी क्यों न। कुछ माह बाद प्रदेश में चुनावी तुहरी जो फूंकने वाली है। ऐसे में क्या कांग्रेस, क्या बीजेपी, क्या सपा, क्या बसपा, सभी के सभी अपनी गोटियां फिट करने में जुट चुके हैं। प्रियंका गांधी की सक्रियता से तो आप वाकिफ ही होंगे।
वह अभी फुल फॉर्म में नजर आ रहीं हैं। उधर पूर्वांचल में बीजेपी की सक्रियता से तो आप वाकिफ ही होंगे। वहीं, समस्त प्रदेश को साधने के ध्येय से आज बीजेपी के तमाम सियासी सूरमा राजधानी लखनऊ में कार्यक्रम का संबोधन करने पहुंचे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने यह अभियान बीजेपी की बिसात को बिछाने के ध्येय से शुरू किया है, ताकि अधिक संख्या में लोग बीजपी में शामिल होकर पार्टी को नई मजबूती प्रदान कर सकें। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मौजूद थे। उन्होंने माल्यार्पण कर गृह मंत्री का स्वागत किया।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश को उसकी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें जो बनती है वे परिवारों के लिए नहीं होती है, सरकारें सूबे के सबसे गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लखनऊ, उत्तर प्रदेश https://t.co/F945EoyU56 pic.twitter.com/cQ6yZs8pSq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2021
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने संबोधन में जहां एक तरफ पूर्व की सरकार पर जमकर प्रहार किया, तो वहीं मौजूदा वक्त में योगी आदित्यनाथ सरकार की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बीजेपी योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश के हर तबके के हित के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने जिन कामों को अधूरा छोड़ दिया था, उन्हें हमारी सरकार मुकम्मल करने का काम कर रही है।
उत्तर प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में भाजपा का मेगा सदस्यता अभियान ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें। pic.twitter.com/ZJ9TqszQbx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2021
उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में कई ऐसी योजनाओं का शुभारंभ किया गया है, जो आम जनता के लिए हित का सबब बनकर उभरेंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के सबसे गरीब तबके के लिए काम करती है। हम पूर्व की सरकारों की तरह से गरीब तबके को उपेक्षित करने का काम नहीं करते हैं। हम विकास की ऐसी रूपरेखा तैयार करते हैं, जिससे प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति का विकास हो सकें।