newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP : हाथरस मामले में विपक्ष की सियासत पर जमकर बरसे भाजपा नेता अनिल जैन

Hathras Case : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस कांड (Hathras Case) पर जहां जोर-शोर से देश में राजनीति हो रही है। वहीं इस मामले को लेकर विपक्ष पार्टियां लगातार योगी सरकार पर हमला बोल रही है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस कांड (Hathras Case) पर जहां जोर-शोर से देश में राजनीति हो रही है। वहीं इस मामले को लेकर विपक्ष पार्टियां लगातार योगी सरकार पर हमला बोल रही है। इसी बीच यूपी सरकार पर निशाना साधने वाले विपक्षी दलों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद और पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन (Anil Jain) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करारा जवाब दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कृषि बिल पर भ्रम फैलाने वाली कांग्रेस पार्टी को जमकर खरी खोटी सुनाई।

Anil Jain

अनिल जैन ने मीडिया को संबोधित करते हुए हाथरस में आधी रात को शव जलाए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और गलत बताया है। अनिल जैन ने माना कि लड़की का दाहसंस्कार रात में हुआ वो दुखद है। वो गलत है। मर्यादा के अनुरुप दाहसंस्कार होना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि 14 दिन तक किसी भी राजनीतिक दल का नेता देखने नहीं गया। लेकिन जब पीड़िता मर गई, तो घिनौनी राजनीति करने पहुंचने लगे। जेएनयू और सीएए का विरोध करने वाले संगठन इससे जुड़ गए। जातीय विद्वेष फैलाई गई। एक वेबसाइट सामने आई है। इससे साढ़े तीन लाख लोग जुड़े थे।

Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi

इस दौरान उन्होंने हाथरस पीड़िता के परिवार वालों से मिलने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी निशाने पर लिया। राहुल और प्रियंका गांधी पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि इनलोगों ने बंद कमरे में परिजनों से मुलाकात क्यों की। कांग्रेस ने क्यों कहा कि 25 लाख मुआवजा न लेना हम 50 लाख दिलाएंगे।राहुल- प्रियंका ने अकेले में पीड़ित परिवार से मुलाकात क्यों की। मीडिया के सामने मुलाकात क्यों नहीं किया।

कृषि बिल पर भाजपा नेता ने कहा कि इसको लेकर लगातार झूठ फैलायी जा रही है। जब से मोदी जी पीएम बने हैं असहिष्णुता फैलाई जा रही है कि कैसे एक गरीब का बच्चा पीएम बन गया। राफेल को लेकर भी झूठ फैलायी गयी। सीएए के नाम पर भी झूठ उड़ाई गयी। देश को दंगे की आग मे झोंकने की कोशिश की गई। बहन-भाई मिलकर ये काम कर रहे हैं। किसानों को प्रगतिशील बनाने का काम मोदी सरकार कर रही है।