newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद दिलीप पाटिल होंगे महाराष्ट्र के नए गृह मंत्री

Maharashtra: अपने इस्तीफे में अनिल देशमुख(Anil Deshmukh) ने लिखा है कि, CBI जांच के बीच अपने पद पर बने रहना नैतिकता के खिलाफ है। यह इस्तीफा मैं अपनी मर्जी से दे रहा हूं।

नई दिल्ली। सोमवार को बाम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने परमबीर सिंह द्वारा अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों की सीबीआई जांच करने के निर्देश दिये हैं। बता दें कि डॉ.जयश्री पाटिल की याचिका पर हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की 15 दिनों के भीतर प्रारंभिक जांच शुरू करने के लिए कहा है। ऐसे में जांच होने के लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि देशमुख मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंपने गए हैं। बता दें कि इस जांच के आदेश के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की थी। हालांकि इस मांग के कुछ देर बाद ही अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा है। ऐसे में अब तय है कि, अनिल देशमुख की जगह दिलीप पाटिल महाराष्ट्र के नए गृह मंत्री होंगे।

Dilip Patil Maharashtra

गौरतलब है कि अनिल देशमुख ने मुख्यमंत्री कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अपने इस्तीफे में देशमुख ने लिखा है कि, CBI जांच के बीच अपने पद पर बने रहना नैतिकता के खिलाफ है। यह इस्तीफा मैं अपनी मर्जी से दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि, मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाय।

anil deshmukh resign

गौरतलब है कि बॉम्बे HC ने डॉ.जयश्री पाटिल की याचिका पर CBI को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की 15 दिनों के भीतर प्रारंभिक जांच शुरू करने के लिए कहा है। ऐसे में जांच होने के लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि देशमुख मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंपने गए हैं।