newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kanjhawala Case: ‘होटल में दोस्त संग अंजली ने पी शराब, फिर हुई लड़ाई’, कंझावला कांड में बड़ा खुलासा

Kanjhawala Case: दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो नए साल की पार्टी कर रात करीब 1 बजकर 45 मिनट पर एक होटल से बाहर आते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकलती हुई भी दिखाई दे रही हैं। अब इस बीच जिस होटल से दोनों निकली थी वहां के मैनेजर ने बड़ा खुलासा किया है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नए साल पर सामने आए कंझावला मामले से माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। आम लोगों में तो इसे लेकर गुस्सा है ही साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है। आज मंगलवार को ही इस मामले को लेकर अपडेट सामने आया था कि मृतक अंजली स्कूटी पर अकेली नहीं थी। अंजली अपने एक दोस्त के साथ थी। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो नए साल की पार्टी कर रात करीब 1 बजकर 45 मिनट पर एक होटल से बाहर आते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकलती हुई भी दिखाई दे रही हैं। अब इस बीच जिस होटल से दोनों निकली थी वहां के मैनेजर ने बड़ा खुलासा किया है।


होटल मैनेजर ने बताया है कि अंजली की अपने दोस्त संग काफी लड़ाई हो रही थी। दोनों एक दूसरे को जमकर गालियां भी दे रही थी। दोनों के हंगामे से काफी शो हो रहा था ऐसे में और लोग भी उन्हें शांत करा रहे थे लेकिन जब वो नहीं मानी तो उन्हें होटल से बाहर भेज दिया गया। दोनों होटल के बाहर भी लड़ रही थी और बाद में वो स्कूटी पर सवार होकर चली गईं।

आपको बता दें, नए साल पर दिल्ली के कंझावला एक मामला सामने आया था। बताया गया कि कार सवार 5 युवकों ने स्कूटी सवार अंजली को टक्कर मार दी और करीब 13 किलोमीटर तक उसे घसीटते हुए ले गए। इस घटना में अंजली का शव स्कूटी से काफी दूर बरामद हुआ है। शव नग्न अवस्था में मिला था साथ ही शरीर के कई हिस्से बुरी तरह से घिस चुके थे। इस हादसे में पीड़िता की मां ने रेप का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इसे एक्सीडेंट बता रही है।

अंजली ने दोस्त ने कमरे में पी थी शराब- होटल  कर्मचारी

होटल के कर्मचारियों की मानें तो मृतका अंजली ने दोस्त ने कमरे में शराब पी थी। दोनों के बीच काफी लड़ाई और गाली-गलौच भी हो रही थी। दोनों काफी नशे में थी। दोनों होटल ने निकलने के दौरान भी दोनों लड़ाई कर रही थीं।