नई दिल्ली। भारत से पाकिस्तान गई अंजू को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर अंजू का एक वीडियो सामने आए जिसमें वो डिनर करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में अंजू के साथ नसरुल्लाह और उसके कुछ दोस्त नजर आ रही है। बता दें कि नसरुल्ला वही शख्स है जिसके लिए अंजू पाकिस्तान गई हुई है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और दोनों ने निकाह भी कर लिया है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजू-नसरुल्लाह और उसके कुछ दोस्तों संग टेबल पर बैठकर खाना खाते हुए दिखाई दे रही है। नसरुल्ला ने काले रंग की कैप लगाए हुई है और सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है। तो वहीं अंजू ने काले रंग का बुर्का पहना हुआ है। अंजू-नसरुल्लाह के इस वीडियो को पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने शेयर किया है। बताया जा रहा है कि नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक गांव में रहता है और उसी के साथ अंजू मौजूद हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 34 साल की अंजू राजस्थान से पाकिस्तान पहुंची है। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिए अंशू की दोस्ती पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह के साथ हुई थी। दोनों को एक दूसरे को प्यार भी करते हैं। अंजू को लेकर कहा जा रहा है कि नसरुल्लाह के पास को जाकर उसने निकाह भी कर लिया है। इस्लाम कबूल कर अंजू ने अपने नाम को भी बदल लिया है। वो अंजू से फातिमा बन गई है।
अंजू के पिता ने कही ये बात
अंजू को लेकर उसके पिता का कहना है कि कि वो बोलकर पाकिस्तान गई है। उसने सबको धोखा दिया है। अब वो मेरी बेटी नहीं है। वहीं, अंजू के पति अरविंद का कहना है कि उसने मुझे जयपुर जाने के लिए बोला था लेकिन वो पाकिस्तान चली गई। बच्चों और मेरे साथ धोखा अंजू ने धोखा किया है। उसके भारत आने के बाद बच्चे फैसला करेंगे कि वो हमारे साथ रहेगी या नहीं। यहां आपको बता दें कि अंजू और नसरुल्लाह की शादी की खबरें तो सामने आ रही है लेकिन दोनों ने निकाह की बात से इनकार किया है। अंजू का कहना है कि वो केवल दोस्त हैं और वो कुछ दिनों में भारत वापस आ जाएगी…