newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan 3: चंद्रयान -3 को मिली एक और बड़ी सफलता, लैंडर मॉड्यूल की हुई डीबूस्टिंग, देखिए वीडियो

Chandrayaan 3: लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर हैं। विक्रम लैंडर को इस मिशन में अभी 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। लैंडर अभी ऊंचाई कम और रफ्तार धीरे करते हुए अपनी यात्रा कर रहा है। बता दें कि इसरो ने इसका वीडियो भी जारी किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे लैंडर अपनी यात्रा कर रहा है।

नई दिल्ली। पुरानी खताओं से सीखकर चंद्रयान-3 नित दिन सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पहले जहां चांद से चंद कदम दूर पहुंचकर लैंडर और विक्रम आपस में जुदा हुए। अब लैंडर आगे की दूरी खुद ही तय कर रहा है। वहीं, इसरो के मुताबिक, लैंडर मॉड्यूल डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चंद्रमा की थोड़ी निचली कक्षा में उतर गया है। इस संदर्भ में इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि लैंडर मॉड्यूल (एलएम) का स्वास्थ्य सामान्य है। एलएम ने सफलतापूर्वक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई। दूसरा डिबॉस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 को लगभग 0200 बजे के लिए निर्धारित है।

ध्यान दें कि लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर हैं। विक्रम लैंडर को इस मिशन में अभी 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। लैंडर अभी ऊंचाई कम और रफ्तार धीरे करते हुए अपनी यात्रा कर रहा है। बता दें कि इसरो ने इसका वीडियो भी जारी किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे लैंडर अपनी यात्रा कर रहा है।

बता दें कि गत 13 और 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद 5 अगस्त को चंद्रयान -3 न चंद्रमा की कक्षा पर प्रवेश किया था। वहीं, बीते गुरुवार को इसरो ने जानकारी दी थी कि 23 अगस्त को लैंडर को चांद पर उतरना है। अब आगामी दिनों में चंद्रयान -3 का अगला पड़ाव कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।