newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Antilia Case: जानिए कौन हैं परमवीर सिंह जिस पर उद्धव सरकार ने गिराई गाज

Antilia Case: मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें होम गार्ड विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी जगह अब हेमंत नागराले मुंबई पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे।

नई दिल्ली। मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया (Antilia) के बाहर विस्फोटक से भरी मिली स्कॉर्पियो कार की घटना लगातार चर्चा में है। इस पूरे मामले में महाअघाडी सरकार के ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने जमकर निशाना साधा था। उसी का असर रहा कि आज महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मुंबई पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह (Parambir Singh) को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें होम गार्ड विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी जगह अब हेमंत नागराले (Hemant Nagrale) मुंबई पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे। इसके साथ ही मुंबई पुलिस के कई और आला अधिकारियों के पद और विभाग बदले गए हैं। बता दें कि सचिन वाजे का नाम एंटीलिया केस में आने के बाद से ही महाराष्ट्र की सरकार परेशानी में आ गई थी। NIA की तरफ से जिस तरह से सचिन वाजे को लेकर एक के बाद एक खुलासे किए जा रहे थे उसका दबाव राज्य सरकार पर साफ दिखने लगा था।

Hemant Nagrale Paramveer Singh

जानिए मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के बारे में-

बता दें कि इससे पहले परमवीर सिंह अभिनेता सुशांत सिह राजपूत की मौत के मामले के बाद सवालों के घेरे में आए थे। साल 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह एक तेजतर्रार अध‍िकारी कहे जाते हैं। उन्हें मुंबई अंडरवर्ल्ड के नेटवर्क की गहरी जानकारी है। मुंबई के ठाणे जिले में पुलिस कमिश्नर रहे परमबीर सिंह की फरवरी 2020 में मुंबई पुलिस कमिश्नर के तौर पर नियुक्त‍ि हुई थी।

Parambir Singh

इससे पहले परमबीर सिंह मालेगांव ब्लास्ट को लेकर भी काफी सुर्ख‍ियों में भी रह चुके हैं। जब मालेगांव ब्लास्ट की साजिश के आरोप में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि उस वक्त हेमंत करकरे एटीएस प्रमुख थे और डीआईजी एटीएस का पद परमबीर सिंह के पास ही था।

परमवीर सिंह 90 के दशक में संयुक्त कमिश्नर अरविंद इनामदार के नेतृत्व में गठित स्पेशल ऑपरेशन स्क्वॉड के पहले डीसीपी भी थे। इस स्क्वॉड के नाम मुंबई पुलिस के इतिहास में सबसे ज्यादा एनकाउंटर करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।