newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra Covid: एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में टूटे सारे कोविड प्रोटोकॉल, सारा, जाह्नवी कपूर जैसे सितारे हुए थे शामिल; FIR दर्ज

Maharashtra Covid: खबर सामने आ रही हैं कि इस पार्टी में एक्ट्रेस सारा अली खान, जान्ह्वी कपूर और इब्राहिम अली खान के अलावा कई बॉलीवुड स्टार मौजूद थे। खबरों की मानें तो इनके साथ ही सचिन तेंदुलकर को भी स्पॉट किया गया है। अब मुंबई पुलिस ने आयोजक के खिलाफ कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर FIR दर्ज किया है।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां पूरे देश में कोरोना वायरस के नए वेरियंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुंबई में हुई एक हाईप्रोफाइल पार्टी में सभी कोरोना के नियमों का उल्लंघन किया गया। मुंबई में आयोजित हुई इस पार्टी में गायक और रैपर एपी ढिल्लों भी मौजूद थे। इतना ही नहीं, इस पार्टी में कई बड़े सितारों के शामिल होने की खबर सामने आ रही हैं। बीएमसी ने जब इस पार्टी में कोविड नियमों का उल्लंघन पाया तो FIR दर्ज करा दी गई है।

सारा अली खान

खबरों की मानें तो, ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शहर में किसी भी तरह की जुलूस, रैली और मोर्चे पर रोक लगा दी है लेकिन कल रात मुंबई में ही फेमस सिंगर और रैपर एपी ढ़िल्लों का कॉन्सर्ट आयोजित किया गया। जिसमें भारी तादाद में लोगों के शामिल होने के कारण नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद अब मुंबई पुलिस ने आयोजक के खिलाफ कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर FIR दर्ज किया है।

खबर सामने आ रही हैं कि इस पार्टी में एक्ट्रेस सारा अली खान, जान्ह्वी कपूर और इब्राहिम अली खान के अलावा कई बॉलीवुड स्टार मौजूद थे। खबरों की मानें तो इनके साथ ही सचिन तेंदुलकर को भी स्पॉट किया गया है। अब मुंबई पुलिस ने आयोजक के खिलाफ कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर FIR दर्ज किया है।

PM Modiii

आपको बता दें कि ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुंबई में पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ ही दो दिन तक सभाओं और रैलियों को रोकने के लिए धारा 144 भी लागू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया था कि दुनियाभर में 59 देशों में ओमिक्रोन के मामले पाए गए हैं। आपको बता दें कि भारत में ओमिक्रोन के खतरे को लेकर तमाम तरह की चेतावनियां जारी की जा रही हैं। हालांकि कुछ सितारे खुद ने इन नियमों और चेतावनियों को दरकिनार कर पार्टी में शामिल हुए और नियमों की धज्जियाँ उड़ाते दिखाई दिए।