newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi In Veraval And Amreli: आज गुजरात के वेरावल और अमरेली में PM मोदी की रैलियां, जानिए गुजरात के इन दो जगहों का उनसे क्यों है करीबी नाता

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले दौर की वोटिंग 1 दिसंबर को होनी है। 89 सीटों पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। चुनाव प्रचार के लिए सभी पार्टियों ने दम लगा रखा है। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी आज कई जनसभाएं करने वाले हैं। आज मोदी की वेरावल और अमरेली में जनसभाएं हैं।

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले दौर की वोटिंग 1 दिसंबर को होनी है। 89 सीटों पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। चुनाव प्रचार के लिए सभी पार्टियों ने दम लगा रखा है। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी आज कई जनसभाएं करने वाले हैं। आज मोदी की वेरावल और अमरेली में जनसभाएं हैं। दोनों ही जगह से मोदी का पुराना और करीबी नाता रहा है। मोदी के वेरावल और अमरेली दौरे से पहले कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर वेरावल की है। जहां मोदी साल 2017 में श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के लोकार्पण पर गए थे। इस विश्वविद्यालय की स्थापना गुजरात के सीएम रहते मोदी ने भारत की संस्कृति और प्राचीन भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए की थी।

पीएम मोदी हमेशा किसानों के बारे में भी सोचते रहे हैं। गुजरात का सीएम रहते वक्त मोदी ने किसानों के लिए बहुत काम किया था। पिछली बार केंद्र सरकार बनने के बाद वो किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपए भी दे रहे हैं। अमरेली में भी मोदी आज चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उनकी साल 2003 में यहां किए गए किसान सम्मेलन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। गुजरात में खेती किसानी को जो बढ़ावा मिला है, उसके पीछे मोदी के ऐसे ही किसान सम्मेलन रहे हैं।

मोदी ने इसके अलावा साल 2009 में अमरेली में जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय की भी स्थापना कराई थी। तब यहां किसानों और खाद-बीज वगैरा बेचने वालों के बीच संपर्क स्थापित करने के वास्ते कृषि मेला भी हुआ था। उस कृषि मेले में वैज्ञानिकों ने किसानों को बेहतर तरह से खेती करने के गुर बताए थे। साथ ही रसायन और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर उपज को बढ़ाने के तौर-तरीके भी मोदी की मौजूदगी में तमाम वैज्ञानिकों ने दिखाए थे। गुजरात का सीएम रहते मोदी के इन कदमों से राज्य का चहुंमुखी विकास हुआ है। गुजरात को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने में मोदी और बीजेपी की सरकार का बहुत बड़ा हाथ है।

PM Modi